Health: सोने की इन आदतों से कम करें अपना वजन, जानें कैसे-

लाइफस्टाइलHealth: सोने की इन आदतों से कम करें अपना वजन, जानें कैसे-

Date:

अनियमित जीवनशैली हमारे शरीर में कई बीमारियों को जन्म देती है, जहाँ खराब लाइफस्टाइल और खानपान के व्यवस्थित न होने के कारण लोंगो का मोटापा बढ़ता है। बता दें कि मोटापा एक गंभीर समस्या है, जहाँ इसे कम करने के लिये लोंगो को खासी मशक्कत करनी पड़ती है। दूसरी ओर आप सोने के दौरान कुछ आदतों को अपनाकर इसे कम कर सकते हैं, आईये जानते हैं ऐसी कुछ आदतों के बारें में- 

सोने का हो सही समय-
हम सभी सोते रोज हैं लेकिन हमारे सोने का समय हमारे शरीर का निर्धारण जरूर करता है। बता दें कि सोने की अनियमितता और गलत रूटीन के कारण कई दिक्कतें पैदा हो सकती हैं, ऐसे में आप हमेशा सोने के समय का ख्याल रखें। 

गहरी नींद है अत्यंत आवश्यक- 
हम कभी कभी सोते तो हैं लेकिन नींद किसी न किसी वजह से डिस्टर्ब हो जाती है, जहाँ अगर कमरे में रोशनी या शोर हो रहा हो तो आप ठीक तरह से सो नहीं पाते हैं। ऐसे में आप इस स्थिति का बेहतर ख्याल रखकर ही सोने जायें।

 खाने के बाद तुरंत बिस्तर पर जाना नहीं है लाभदायक-
लोगों में यह देखा जाता है कि वह सोने के तुरंत बाद बिस्तर पर लेट जाते हैं, ऐसे में आपकी पाचन शक्ति पर बहुत असर पड़ता है और पेट में खाना पच नहीं पाता है। वहीं इस वजह से हमें सोते समय यह ध्यान रखना कि हमारे खाने और सोने के बीच में 2 से 3 घंटों का अंतराल होना चाहिये।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related