Site icon Buziness Bytes Hindi

Health: फिर से लौट रहा है कोविड, ये गलतियां कर सकती हैं फिर से संक्रमित

बीते दिनों में कोविड ने भारत में फिर से पैर पसारने शुरू कर दिये हैं, ऐसे में खुद का बचाव करना बेहद जरूरी है। बता दें कि बीते 24 घंटों में 4 हजार से अधिक कोरोना के नये मामले आये हैं, इसके साथ ही 31 लोंगो को अपनी जान कोविड के कारण गँवानी पड़ी है। जानकारी के अनुसार आगे आने वाले दिनों में देश का माहौल तेजी से बदल सकता है, ऐसे में यह सावधानियां रखकर आप खुद को संक्रमित होने से बचा सकते हैं- 

वैक्सीन से जोड़े नाता- 
हालिया आकंड़ों के अनुसार कई लोगों ने अभी कोविड की वैक्सीन नहीं लगवाई है, वहीं कोविड से बचने के लिये वैक्सीन बेहद जरूरी है। दूसरी तरफ देश में अभी भी वैक्सीन को लेकर कई अभियान चल रहें हैं, वहीं अब इससे जुड़ी सभी शंकाएं भी दूर हो चुकी है, ऐसे में अब वैक्सीन जरूर लगवा लेना चाहिये। 

हाथों को रखें हरदम साफ- 
बीते दिनों कोरोनाकाल में लोंगो ने हाथों को साफ रखने की आदत को अपना लिया था, लेकिन धीरे-धीरे लोग इसे भूल गये हैं। वहीं अब हमें इस आदत को फिर से अपना लेना चाहिये, जहाँ साबुन या पानी की मदद से हमें अपने हाथों को 20 मिनट तक धोना चाहिये। 

सामाजिक दूरी का रखें ध्यान- 
अब के समय में लगभग-लगभग हर जगह पूरी तरह खुल गयी है, इसके साथ ही लोंगो के संक्रमित होने का खतरा भी बढ़ा है। ऐसे में हमें खुद से ही सामाजिक दूरी का ध्यान रखना होगा, जहाँ आप शॉपिंग मॉल, दफ्तर, स्कूल, बाजारों इत्यादि में भीड़ का हिस्सा न बनें, साथ ही बिना किसी काम के घर से बाहर न निकले।

Exit mobile version