Site icon Buziness Bytes Hindi

Health: जानें दूध और हल्दी को मिलाकर पीने के फायदे, कई बीमारियों में है लाभकारी

दूध को सम्पूर्ण आहार माना जाता है, जिसमें कैल्शियम, विटामिन्स और खनिजों के साथ-साथ कई प्रकार के पोषक तत्व होते हैं। बता दें प्रत्येक आयुवर्ग के लोंगो को दूध का सेवन करना चाहिये, जिससे वह बीमारियों से बचें रहें। इसके साथ ही अगर दूध में हल्दी मिला दी जाये तो इसकी पौष्टिकता बढ़ जाती है, साथ ही यह विभिन्न बीमारियों से लड़ने में मदद भी करता है, आईये जानते हैं दूध और हल्दी के गुणों के बारें में- 

हल्दी दूध ब्लड प्रेशर को करता है कम- 
डॉक्टरों की माने तो डायबिटीज के मरीजों को रोजाना रोजाना हल्दी और दूध का सेवन करना चाहिये, जोकि इस दौरान विशेष लाभकारी होता है। बता दें कि हल्दी में पाया जाने वाला यौगिक करक्यूमिन रक्त में ग्लूकोज स्तर को कम कर देता है। 

अगर है संक्रमण के चांस तो इसे ऐसे करें इस्तेमाल- 
दूध और हल्दी को कई प्रकार के संक्रमण से लड़ने वाला माना जाता है, जहाँ करक्यूमिन में जीवाणुरोधी, एंटीवायरल और एंटीफंगल गुण पाये जाते हैं। इसके साथ ही दूध-हल्दी और अदरक मिलाकर एक साथ पीने से संक्रमण से एक कवच प्रदान होता है। 

पाचन संबंधी समस्या में है लाभदायक- 
पाचन की समस्याओं को कम करने के लिये हल्दी वाले दूध को रामबाण माना जाता है, जहाँ हल्दी के घटक अपच के लक्षणों को कम और कब्ज की समस्या को खत्म करने वाले होते हैं। वहीं जिन लोंगो को पाचन की समस्या है, उन्हें यह दूध जरुर पीना चाहिये।

Exit mobile version