शरीर की हर गतिविधि का संचालन मस्तिष्क से होता है, ऐसे में हमें इसका बेहतर ख्याल रखने का प्रयास करना चाहिये। वहीं हमारी उम्र बढ़ने के साथ मस्तिष्क में दवाब के चलते हमारी स्मरणशक्ति कमजोर होने लगती है, इसके साथ ही निर्णय लेने की क्षमता, ध्यान में कमी जैसे लक्षण भी होने लगते हैं। वहीं अगर यह कमी आपमें है तो कुछ आहारों का सेवन करके आप इसे दूर कर सकते हैं, आईये जानते हैं ऐसी ही कुछ चीजों के बारें में-
स्मरणशक्ति बेहतर करती है मछली-
अगर आपकी दिमागी क्षमता कमजोर हो गयी है, तो आपको मछ्ली का सेवन करना शुरू कर देना चाहिये। बता दें कि मछली का सेवन करने से शरीर को ओमेगा-3 फैटी एसिड मिलता है, जोकि मस्तिष्क के लिये बेहद जरूरी है, वहीं इस कारण से मछली खाने से आपकी याददाश्त बढ़िया हो जाती है।

कॉफी बढ़ाती है एकाग्रता-
कॉफी को अधिक मात्रा में पीना स्वास्थ्य के लिये नुकसानदायक माना गया है, लेकिन इसमें पाये जानें वाले कैफीन और एंटीऑक्सीडेंट दिमाग को स्वस्थ रखने में बेहद मदद करते हैं। बता दें कि कॉफी एडिनोसिन नामक एक रासायनिक संदेशवाहक को रोक करके आपकी सतर्कता को बढ़ाते हैं, बता दें कि इसी एडिनोसिन के बढ़ने के कारण हम नींद महसूस करते हैं।

शुरू करें डार्क चॉकलेट खाना-
बता दें कि डार्क चॉकलेट खाने के कई लाभ है, वहीं मस्तिष्क की अच्छी सेहत के लिये डार्क चॉकलेट बेहद लाभदायक है। बता दें कि डार्क चॉकलेट में एंटीऑक्सीडेंट पाये जाते हैं जोकि मस्तिष्क को बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करता है।