Site icon Buziness Bytes Hindi

Health: अगर है पेट में गैस बनने की समस्या, तो आजमाएं ये घरेलू उपाय

उचित खानपान ने लेने से पेट में कई बीमारियों का जन्म हो जाता है, ऐसी ही एक समस्या है पेट में गैस यानी एसिडिटी बनने की। इस समस्या में इंसान को अजीब स्थिति महसूस होती है, ऐसे में अगर यह समस्या काफी लंबे समय से है तो आप तुरंत ही डॉक्टर को दिखाएं, लेकिन यही समस्या अगर आपको कभी कभी होती है तो आप इसे घरेलू उपायों से दूर कर सकते हैं। जानें कैसे दूर करें इस एसिडिटी की समस्या को- 

तरबूज का पानी है रामबाण, लंबे समय से है समस्या तो करें इस्तेमाल- 
अगर आपको लंबे समय से एसिडिटी की समस्या है तो आपको अपने खाने में तरबूज का पानी शामिल करना चाहिये, क्योंकि यह पाचन तंत्र के लिये बहुत ही लाभदायक माना जाता है। इसके साथ ही गर्मियों में स्वास्थ्य के लिये अत्यंत लाभदायक है। 

सौंफ का पानी, दूर करेगा समस्या- 
सौंफ पेट में गैस बनने की समस्या में रामबाण मानी जाती है, अगर आप एसिडिटी की समस्या से जूझ रहें हैं तो सौंफ के पानी का सेवन करें। इसके लिये आप 1 गिलास पानी में 1 चम्मच सौंफ डालकर थोड़ी देर के लिये छोड़ दें, साथ ही इसे 30 मिनट तक फ्रिज में रखने के बाद इसका सेवन करें। 

अगर पेट में है गुड़गुड़, तो चबाएं इलायची- 
अगर पेट में गैस बन रही है, तो उसी समय इलायची चबाना शुरू कर दें। वहीं इलायची चबाने से गैस की समस्या में आराम मिलेगा। 

छाछ करेगा दूर एसिडिटी, ऐसे करें सेवन-
छाछ में लैक्टिक एसिड मौजूद होता है, जोकि पेट में मौजूद एसिड को कंट्रोल करता है। अगर गैस बनने की समस्या है तो नियमित छाछ के सेवन से, इससे निजात मिलता है और पेट की गर्मी भी शांत होती है।

Exit mobile version