Site icon Buziness Bytes Hindi

Health: अगर बन्द है नाक, तो इन योगासनों से मिलेगा, जानें कैसे करें?

नाक शरीर का महत्वपूर्ण अंग है, जिसमें परेशानी होने पर पूरे शरीर में परेशानी का अनुभव होता है। वहीं नाक अगर बन्द हो तो हमें काफी परेशानी झेलनी पड़ती है, जहाँ गला दर्द, जुखाम, रात में सोते समय दिक्कत जैसी कई परेशानियां हो जाती है। वहीं नाक की समस्या से छुटकारे के लिये हम ज्यादातर घरेलू इलाज या डॉक्टर का रुख करते हैं, इसके साथ ही कुछ लोग कोल्ड की दवा भी इस समस्या में लेने लगते हैं।

दूसरी तरफ इन सब के इतर अगर योग का सहारा लिया जाये तो यह समस्याएँ जल्द ही दूर हो सकती हैं, इसके साथ ही शरीर की इम्युनिटी भी मजबूत होती है और सेहत में काफी सुधार देखने को मिलते हैं। आईये जानते हैं बन्द नाक को खोलने वाले योगासनों के बारें में-

नोज प्रेस है लाभदायक, खोलेगा आपकी बन्द नाक- 
अगर नाक बन्द होने की समस्या है तो तर्जनी को मोड़कर नाक के तीन बिंदुओं के पास लगायें, जिसमें पहले नाक में पुल करें, दूसरे बिंदु में प्रेस और अंत में इसे दबाएं। वहीं इसे 10-15 सेकंड करें, इससे जल्द ही बन्द नाक खुलेगी। 

करें नोज विंग मसाज- 
इसको करने के लिये अपनी नाक को घुमाएं, इसके बाद अपनी तर्जनी से नाक में मसाज करें। इससे भी बन्द नाक में जल्द आराम मिलेगा।

ब्रीदिंग अभ्यास- 
इसको करने से आपको बन्द नाक को खोलने में आसानी रहती है, इसमें पहले साँस को तेजी के साथ खींचे और फिर धीरे-धीरे छोड़े। इससे भी आपको जल्द ही आराम मिलेगा।

Exit mobile version