Health: बच्चों को कैसे बचायें इस गर्म लू से, जानें कुछ तरीके

हेल्थHealth: बच्चों को कैसे बचायें इस गर्म लू से, जानें कुछ तरीके

Date:

इन दिनों बच्चों का स्कूल आना जाना लगा हुआ है, ऐसे में वह स्कूल की गतिविधियों में भाग लेते हैं और अपने दोस्तों के साथ खेलते हैं। वहीं ऐसे मौसम में बच्चों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है क्योंकि गर्मी के मौसम में लू लगने से वह अधिक बीमार पड़ सकते हैं। वहीं इस मौसम में अगर हम उन्हें लू से बचाना चाहते है तो कुछ उपायों के जरिये हम उन्हें इससे बचा सकते हैं, आइए जानते हैं उन्हीं उपायों के बारें में। 

बच्चों को इस मौसम में जरूर दें जूस, रक्षाकवच का करेगा काम
गर्मियों के मौसम में बच्चों को हाइड्रेट रखना अत्यंत आवश्यक है, इसके लिये उन्हें जूस और छाछ जैसी चीजें जरूर दें। वहीं जूस या छाछ पीने से बच्चों में सिरदर्द और मतली की समस्या नहीं होती है और बच्चा खुद को दिनभर एक्टिव और स्वस्थ महसूस करता है। इसके साथ ही बच्चे को दिन में 3 से 4 लीटर पानी पीने को जरूर कहें, जिससे शरीर में लिक्विड की मात्रा पर्याप्त रहे। 

बाहर पर न हो मनाही लेकिन सही समय निकाले बाहर- 
गर्मी के मौसम में पूरे दिन सूरज तल्ख रहता है, वहीं बच्चों का मन बालमन होता है और बाहर जाने को मचलता रहता है। ऐसे में बच्चों के बाहर जाने पर मनाही न करें लेकिन उन्हें सही समय ही बाहर निकलने दें, वहीं उन्हें सुबह 10 से शाम 5 बजे तक न निकलने दें क्योंकि इस दौरान धूप अधिक रहती है।

 
पहनने को दें आरामदायक कपड़े-
इस मौसम में टाइट और तंग कपड़ों की वजह से अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है, इसके साथ ही इस मौसम में रंगबिरंगे कपड़े बिल्कुल भी न पहनाएं। वहीं इस मौसम में हल्के रंग और ढीले-ढाले सूती वस्त्र पहनने को दें, जिससे उन्हें खुजली और जलन आदि की समस्या न हो। 

इसके साथ ही बच्चों को इस मौसम में स्वस्थ आहार यानी पोषण से भरपूर, आराम करने का अधिक समय दें, जिससे वह इस मौसम को बिना बीमारी के काट सके।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related