Site icon Buziness Bytes Hindi

Health: गर्मी में बार बार जुखाम की समस्या, ऐसे पाएं आराम

सर्दियों में जुखाम होना आम माना जाता है, वहीं अगर यही समस्या गर्मियों में भी होने लगे तो हमारी परेशानी बढ़ जाती है। वहीं इन हुई जुखाम की समस्या में सांस लेना मुश्किल हो जाता है, साथ ही धीरे-धीरे यह खाँसी जुखाम का भी रूप ले लेती है। वहीं अगर यह समस्या आपको बार बार हो रही है तो आपको इससे सावधान होने की जरूरत है ,क्योंकि बाद में यह अस्थमा भी बन सकता है। आईये जानते हैं ऐसी ही कुछ सावधानियों के बारें में- 

पियें गर्म पानी- 
गर्म पानी से इस समस्या में जल्द ही आराम मिलता है, इसके साथ ही यह सर्दी-जुखाम और गले की खराश को भी दूर करता है। दूसरी ओर गर्म पानी के सेवन से बैक्टीरिया से संबंधित समस्या भी दूर होती है, साथ ही बन्द नाक और सूजन में भी काफी आराम मिलता है। 
अगर बढ़ रही है समस्या तो लें गर्म पानी की भाप- 
बन्द नाक की परेशानी अगर बार बार हो रही है तो आप गर्म पानी की भाप लेने का प्रयत्न करें, क्योंकि यह बन्द नाक को असरदार तरीके से खोलती है। वहीं भाप लेने से नाक और गले से होकर गर्म हवा आपके फेफड़ों तक पहुँचती है, जोकि बन्द नाक की समस्या से जल्द ही आराम पहुँचाती है। वहीं अगर जुखाम, बंद नाक की समस्या आपको अधिक है तो आप दिन में इसे दो बार जरूर लें।

खायें स्पाइसी फूड- 
वैसे तो स्पाइसी फूड कम खाने की सलाह दी जाती है, लेकिन अगर आपको बन्द नाक की समस्या है तो आप स्पाइसी फूड खा सकते हैं। बता दें कि स्पाइसी फूड आपके शरीर में गर्मी पैदा करता है, जिससे बन्द नाक आसानी से खुल जाती है।

Exit mobile version