Site icon Buziness Bytes Hindi

Health: अधिक धूम्रपान इन समस्याओं को देता है जन्म, जानें क्या?

तंबाकू उत्पादों ने तेजी से लोंगो के बीच में जगह बनानी शुरू कर दी है, जहाँ अब यह गंभीर बीमारियों का शिकार लोंगो को बना रहा है। वहीं बात करें तो तंबाकू उत्पादों के चलते कैंसर, फेफड़े की बीमारी, हृदय रोग आदि समस्याओं का सामना लोंगो को करना पड़ता है, जिसके कारण लोंगो को जान भी गँवानी पड़ती है। वहीं एक रिसर्च के अनुसार कुछ दशकों में तम्बाकू का सेवन तेजी से बढ़ा है, जिसमें सबसे अधिक सेवन युवा पीढ़ी द्वारा किया जा रहा है, ऐसे में इस पर रोक लगाना अत्यंत आवश्यक है। 

अधिक धूम्रपान से बढ़ता है डायबिटीज का खतरा- 
धूम्रपान करने वाले लोगों में अन्य लोंगो की अपेक्षा डायबिटीज का खतरा अधिक होता है, क्योंकि धूम्रपान का प्रभाव इन्सुलिन पर पड़ता है, जिससे इन्सुलिन प्रतिरोध का खतरा बढ़ जाता है। वहीं जिनमें डायबिटीज का खतरा अधिक होता है, उनमें खतरा और अधिक बढ़ जाता है। 

फेफड़ों के रोगों की समस्या-
धूम्रपान का सीधा असर फेफड़ों पर ही पड़ता है, धूम्रपान से निकलने वाला धुंआ आपके फेफड़ों में मौजूद छोटे वायु थैली (एल्वियोली) को ज्यादा नुकसान पहुँचाता है, जोकि फेफड़ों के कैंसर का कारण बनती है।

प्रजनन क्षमता पर होता है असर- 
रिसर्च के अनुसार जो पुरूष अधिक धूम्रपान करते हैं, उनके शुक्राणुओं में DNA के क्षतिग्रस्त होने का खतरा अधिक रहता है, जोकि प्रजनन क्षमता को कम कर देता है। ऐसे में आपको इससे बचना चाहिए।

Exit mobile version