Health: इस फल को फ्रिज में रखकर बिल्कुल न खायें, जानें क्या हो जाते हैं बदलाव

लाइफस्टाइलHealth: इस फल को फ्रिज में रखकर बिल्कुल न खायें, जानें क्या...

Date:

गर्मियों में सबसे बेहतर फल तरबूज को माना गया है, जहाँ यह स्वास्थ्य और सेहत के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण है। बता दें कि यह फल शरीर में पोषक तत्वों के साथ-साथ पानी से भी भरपूर होता है, जोकि गर्मियों में आपको डिहाइड्रेशन से भी बचाता है। वहीं गर्मियों के दिनों में हम तरबूज को लाकर फ्रीज में रख देते हैं, वहीं इस फल को फ्रिज में रखने के नुकसान के बारें में शायद हमको पता नहीं होता है, आईये जानते हैं इसके बारें में- 

सामान्य तापमान में ही रखें तरबूज, नहीं तो होता है ये-
एक हालिया रिसर्च के अनुसार कमरे में रखा तरबूज, रेफ्रिजजेरेटेड तरबूज की तुलना में अधिक तत्व प्रदान करता है। वहीं अगर तरबूज को फ्रिज में रखा जाता है तो उसकी पौष्टिकता खत्म हो जाती है, साथ ही इसका एंटीऑक्सीडेंट लेवल भी काफी नीचे चला जाता है। 

काटकर तरबूज को फ्रिज में रखना, बेहद है नुकसानदेह- 
अगर आप तरबूज को फ्रिज में काटकर रख देते हैं तो अपनी इस आदत को बदल लें, क्योंकि ऐसा करने से उसकी पोषकता कम हो जाती है। इसके साथ ही उसमें बैक्टीरिया पनपने का खतरा भी रहता है, जिससे कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। वहीं अगर तरबूज को आप सामान्य तापमान में रखते हैं तो इसकी लाइकोपीन की मात्रा को नियंत्रित किया जा सकता है, यह लाइकोपीन बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करके गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को बढ़ाता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related