केएमसी हॉस्पिटल को स्वास्थ्य विभाग का नोटिस जारी

मेरठ रीजनकेएमसी हॉस्पिटल को स्वास्थ्य विभाग का नोटिस जारी

Date:


केएमसी हॉस्पिटल  को स्वास्थ्य विभाग का नोटिस जारी

लगातार मिल रही शिकायतों पर लिया संज्ञान

मेरठ। ऑक्सीजन की कमी से केएमसी हॉस्पिटल ( KMC Hospital Meerut) में लगातार हो रही मरीजों की मौत पर स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रवैया अख्तियार कर लिया है। सीएमओ डॉ अखिलेश मोहन की ओर से अस्पताल को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। मामले में KMC Hospital Meerut हॉस्पिटल प्रबंधन से तीन दिन के भीतर जवाब मांगा गया है, वही ये भी कहा कि संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाता है तो हॉस्पिटल में कोविड मरीजों को भर्ती किए जाने का लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।

इन मुद्दों पर मांगा जवाब

  • 24 अप्रैल को KMC Hospital Meerut अस्पताल पहुंची जांच समिति को अस्पताल की ओर से कोई रिकॉर्ड नहीं दिखाया जा सका,इसके तहत कोविड मरीजों की सूचना मांगी गई थी।
  • जांच दल के साथ रिकॉर्ड मांगे जाने पर अभद्र व्यवहार किया गया
  • 26 अप्रैल को डीएम को परिजनों ने शिकायत करके बताया की KMC Hospital Meerut अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म होने की बात कहकर परिजनों से व्यवस्था करने के लिए कहा गया
  • इस दौरान अधिकारियों की जांच में पाया गया कि 16 सिलेंडर मौजूद थे और 45 कि आवश्यकता थी,जिसमें से 46 उपलब्ध करवाए गए थे। जो सुबह 10 बजे तक प्रयाप्त थे, लेकिन 4 बजे फिर ऑक्सीजन खत्म होने की घोषणा कर दी गयी। इस दौरान 9 मरीजों की मृत्यु की जानकारी भी मिली लेकिन उनका रिकॉर्ड विभाग को नहीं दिया गया। हालांकि इन सभी मुद्दों पर ( KMC Hospital Meerut )अस्पताल प्रबंधन की ओर से स्पष्टीकरण जारी कर दिया गया है

सभी आरोप बेबुनियाद और गलत है। हमारी ओर से स्पष्टीकरण जारी कर दिया गया है।
डॉ सुनील गुप्ता, डायरेक्टर, केएमसी अस्पताल

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related