Health: हाई ब्लड प्रेशर को ऐसे करें कंट्रोल, ये हैं आसान उपाय

हेल्थHealth: हाई ब्लड प्रेशर को ऐसे करें कंट्रोल, ये हैं आसान उपाय

Date:

आधुनिक जीवन में भागदौड़ आम हो गयी है, ऐसे में लोगों की दिनचर्या बड़ी व्यस्त हो गयी है। वहीं आज 5 में से 3 दिन व्यक्ति हाई ब्लड प्रेशर की समस्या का सामना कर रहें हैं, जहाँ अब दिल को तंदुरुस्त रखना बेहद जरूरी हो गया है। बता दें कि हम सब शरीर में बहने वाला खून, नसों पर एक अलग तरह का दवाब बनाता है, जिससे ब्लड प्रेशर की समस्या होती है। वहीं ब्लड प्रेशर की समस्या होने पर हम कुछ उपायों को अपना करके इसके असर को कम कर सकते हैं, आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ उपायों के बारें में-

नियमित चेकअप का रखें साथ-
अगर रक्तचाप की समस्या है तो हमें इसकी स्थिति को देखने के लिये  ब्लड प्रेशर की नियमित जाँच करानी चाहिये।  वहीं डॉक्टरों के अनुसार स्वस्थ वयस्क व्यक्ति का सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर पारा 90 और 120 mmhg होता है।

गुस्से को करें कम- 
वहीं अगर ब्लड प्रेशर की समस्या है तो हमें क्रोध को काबू में करना चाहिये, क्योंकि गुस्सा आने पर रक्तचाप बढ़ जाता है। इसके साथ ही गुस्सा आपकी पर्सनैलिटी पर भी असर डालता है, इसके साथ ही गुस्से में आप तनाव में भी रहते हैं।

कम करें नमक का सेवन- 
हमें अपने खाने में नमक का सेवन वैसे भी कम करना चाहिये, क्योंकि अधिक मात्रा में नमक का सेवन उच्च रक्तचाप के खतरे को और बढ़ाता है। 

व्यायाम है अधिक लाभकारी- 
अगर उच्च रक्तचाप की समस्या है तो हमें नियमित व्यायाम को तवज्जो देनी चाहिये, इसके साथ ही नियमित व्यायाम के शरीर को अन्य फायदे हैं। इस वजह से पूरे दिन में कम से 30 मिनट के नियमित व्यायाम को जरूर अपनाना चाहिये। 

शराब से बनायें दूरी- 
शराब का सेवन उच्च रक्तचाप के जोखिम को और बढ़ाता है, इस वजह से शराब के सेवन से बचना चाहिये। वहीं अत्याधिक शराब के सेवन से वजन भी बढ़ता है, जोकि दिल की तंदुरुस्ती के लिये हानिकारक है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related