Site icon Buziness Bytes Hindi

Health: गर्मी में संभलकर करें छाछ का सेवन, इन लोंगो को है मनाही

इन दिनों गर्मी के प्रकोप से हम अच्छे से वाकिफ है, ऐसे में खानपान का विशेष ध्यान रखना होता है। वहीं इन दिनों गर्मी के अत्याधिक प्रभाव से बचने के लिये हम छाछ का सेवन जरूर करते हैं, ऐसे में हमें कुछ विशेष सावधानियां रखनी होती है, आईये जानते हैं इन सावधानियों के बारें में। 

यह लोग भूलकर भी न करें गर्मियों में छाछ का सेवन- 
बता दें कि छाछ में सेहत के लिये फायदेमंद कैल्शियम, विटामिन बी 12, फास्फोरस, मिनरल्स मिलते हैं, इसके साथ ही गुड बैक्टीरिया और लैक्टिक एसिड भी पाया जाता है जोकि पेट के लिये बहुत फायदेमंद होता है। वहीं अगर आपको एग्जिमा की समस्या है तो छाछ का सेवन बिल्कुल न करें, क्योंकि एग्जिमा स्किन से जुड़ी बीमारी है और छाछ पीने पर यह एग्जिमा को और बढ़ा सकती है।

इसके साथ ही अगर आप बुखार से ग्रसित हैं तो भी छाछ का सेवन न करें क्योंकि बुखार होने पर शरीर गर्म रहता है ऐसे में ठंडी तासीर वाली चीजों का सेवन नहीं करना चाहिये।

इसके साथ ही अगर जोड़ो में दर्द आदि की समस्या रही हो तो भी छाछ का सेवन करने से बचना चाहिये, क्योंकि अगर ऐसे में छाछ का सेवन किया जाता है तो मांसपेशियों में खिंचाव पैदा होता है, जिसकी वजह से समस्या और भी बढ़ जाती है।

इसके साथ ही सर्दी खाँसी के मरीजों, हार्ट के मरीजों को भी छाछ का सेवन न करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि सर्दी-खाँसी की समस्या वाले व्यक्ति को गर्म तासीर की चीजों का सेवन करने की सलाह दी जाती है, जिससे उनकी बीमारी और न बढ़े।

Exit mobile version