Health Benefits of Wheatgrass Juice: जाने व्हीटग्रास जूस सेवन करने के फ़ायदे, वजन घटाने और ब्लड प्रेशर को कम करने में है कारगर

रसोई BytesHealth Benefits of Wheatgrass Juice: जाने व्हीटग्रास जूस सेवन करने के फ़ायदे,...

Date:


Health Benefits of Wheatgrass Juice: जाने व्हीटग्रास जूस सेवन करने के फ़ायदे, वजन घटाने और ब्लड प्रेशर को कम करने में है कारगर

आपने सेब, संतरे या केले आदि फलों को जूस तो बहुत पीया होगा, लेकिन क्या कभी व्हीटग्रास जूस पीया है? दरअसल, व्हीटग्रास गेहूं की दूब को कहते हैं। ट्रिटिकम एस्टिवम नाम के गेहूं के पौधे की ताजी पत्तियों से व्हीटग्रास तैयार की जाती है। इसे घर पर भी आसानी से उगाया और तैयार किया जा सकता है। अगर आप चाहें तो व्हीटग्रास का जूस बाजार से भी खरीद सकते हैं। व्हीटग्रास जूस के रोजाना इस्तेमाल से कई तरह की बीमारियों को दूर करने में मदद मिल सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस जूस के सेवन से प्रतिरक्षा तंत्र को तो बेहतर बनाने में मदद मिलती ही है, साथ ही यह लिवर को साफ रखने में भी मददगार साबित हो सकता है। आइए जानते हैं इस जूस के फायदों के बारे में… 

Health Benefits of Wheatgrass Juice: जाने व्हीटग्रास जूस सेवन करने के फ़ायदे, वजन घटाने और ब्लड प्रेशर को कम करने में है कारगर

व्हीटग्रास जूस कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। इससे हृदय रोग का खतरा कम हो जाता है। अगर शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाए तो इससे दिल की बीमारियों और स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए यह जूस आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। 

कुछ जानवरों पर किए गए एक अध्ययन में यह देखा गया है कि व्हीटग्रास का जूस ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित रखने में भी मदद कर सकता है और ये तो आप जानते ही होंगे कि अगर शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाए तो उससे कई तरह की गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। 

व्हीटग्रास का जूस वजन कम करने में भी सहायक हो सकता है। दरअसल, व्हीटग्रास में थाइलाकॉयड्स पाया जाता है और एक अध्ययन में यह पाया गया है कि चूहों को थाइलाकॉयड्स देने से भोजन की मात्रा भी कम हुई और शरीर का वजन कम करने में भी मदद मिली। जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए व्हीटग्रास का जूस फायदेमंद हो सकता है। 

व्हीटग्रास जूस के सेवन से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है। दरअसल, इसमें क्लोरोफिल पाया जाता है, जो लिवर की सफाई करने और उसे स्वस्छ और स्वस्थ बनाने में मदद करता है। लिवर की सेहत में सुधार के लिए आप व्हीटग्रास जूस का सेवन कर सकते हैं। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related