Site icon Buziness Bytes Hindi

जाने शहतूत खाने के फ़ायदे

भारत में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश आदि राज्यों में इसकी खेती अधिक की जाती है। लाल, काले और नीले रंग में पाए जाने वाले शहतूत की ज्यादातर किस्मों का इस्तेमाल शर्बत, जेली, चाय आदि के लिए किया जाता है। आइए जानते हैं शहतूत के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में… 

Image by İsmet Şahin from Pixabay 

शहतूत फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन में सुधार करने में मदद कर सकता है। इसके सेवन से कब्ज और पेट में ऐंठन की समस्या भी कम होती है। इसके अलावा यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी नियंत्रित करने में मदद करता है। 

शहतूत में पाए जाने वाले कैरोटीनॉइड में से एक है जियेजैंथिन, जो एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करता है और रेटिना को होने वाले नुकसान से बचाता है। यह मोतियाबिंद से भी बचाने में कारगर होता है। 

शहतूत में विटामिन-सी के साथ ही भरपूर मात्रा में ऐसे खनिज होते हैं। सुबह में शहतूत का सेवन करने से प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूती मिलती है। 

शहतूत को वजन घटाने में भी सहायक माना जाता है। जर्नल ऑफ ओबेसिटी में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, शहतूत में भूख को दबाने की शक्ति मौजूद है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। 

Exit mobile version