Site icon Buziness Bytes Hindi

चाय है आधी बीमारियों की जड़, बनाये हेल्थी चाय


चाय है आधी बीमारियों की जड़, बनाये हेल्थी चाय

चाय हमारे देश में अधिकतर लोगो की सुबह का अलार्म है जिसके बिना उनकी आँख ही नहीं खुलती। चाय पीना एक कल्चर ही बन गया है और अगर हेल्थ एक्सपर्ट्स की माने तो लोगो में अधिकतर बीमारियाँ चाय के सेवन से हो रही है।

ज्यादातर लोग कड़क चाय की फ़रमाइश करते है, आपको यह बता दे की ज्यादा समय तक उबली हुई चाय जिसे आप कड़क कहते है, ये आपके सेहत को काफी नुकसान पंहुचा सकता है। अतः यह आवश्यक हो गया है की चाय को एक हेल्थी तरीके से बनाया जाए जो आपके स्वास्थ्य पर किसी भी तरह का नुकसान न करे।

Read also: मानसून में होने वाली बीमारियों से बचने के लिए तुलसी वाली चाय जरूर पिये

हेल्थी चाय बनाने के आसान टिप्स

कई लोगो को अधिक चीनी वाली मीठी चाय बहुत पसंद होती है लेकिन अधिक चीनी की चाय का सेवन करने से व्यक्ति को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है जैसे मधुमेह। एक्सपर्ट्स कहते है की चाय में चीनी का कम से कम प्रयोग किया जाना चाहिए और यदि चीनी न डाले तो ज्यादा बेहतर है। चीनी की जगह गुड़ का उपयोग भी किया जा सकता है। 

कड़क चाय लोगो की प्रिय है लेकिन यह आपके शरीर में एसिडिटी की समस्या उत्पन्न करती है। चाय को अधिक समय तक नहीं उबालना चाहिए  क्योकि इसे सीने में जलन, पेट में दर्द आदि की समस्या होती है। हमेशा चाय उबालने के बाद ही चीनी या शहद डाले। 

चाय बनाते वक़्त अच्छी क्वालिटी की चायपत्ती का ही प्रयोग करे। मार्किट में चायपत्ती खरीदते वक़्त उसके बारे में अवश्य जान ले और एक अच्छी ब्रांड की चायपत्ती ही ख़रीदे। इससे आपको न केवल एक बेहतर स्वाद मिलेगा बल्कि यह आपके सेहत को भी नुकसान नहीं पहुंचाएगा। 

हेल्थ एक्सपर्ट्स इस बात का दावा करते है की खाली पेट चाय के सेवन से शरीर को कई तरह का नुकसान हो सकता है। हमेशा कुछ खाने के बाद ही चाय का सेवन करे, खाली पेट चाय ना पिए। 

तुलसी काफी गुणकारी पौधा है और चाय में इसका उपयोग करना काफी फायदेमंद हो सकता है।  तुलसी कैफीन से होने वाले दुष्प्रभाव को काटती है और आपको कई अन्य तरह के स्वास्थ्य फायदे देती है। 

Read also: Healthy Lifestyle Tips: सेहतमंद ज़िंदगी जीने के लिए करें ये बदलाव

यदि आपको मसाले वाली चाय बेहद पसंद है तो आप कई तरह के अच्छे व गुणकारी मसालों का उपयोग कर अपनी चाय को सेहतमंद बना सकते है। चाय में इलाइची, अदरक, दालचीनी, तुलसी जैसे मसालों का उपयोग करना काफी लाभकारी है। 

Exit mobile version