Health Benefits of Apple Peel: जाने सेब के छिलके के फायदे, सेहत के लिए होते है फायदेमंद

रसोई BytesHealth Benefits of Apple Peel: जाने सेब के छिलके के फायदे, सेहत...

Date:


Health Benefits of Apple Peel: जाने सेब के छिलके के फायदे, सेहत के लिए होते है फायदेमंद

कई लोगों की यह आदत होती है कि वो सेब को छीलकर खाते हैं और उनके छिलकों को बेकार समझकर फेंक देते हैं जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि सेब के छिलके भी सेब जितने ही फायदेमंद होते हैं। दरअसल, सेब के छिलके में विटामिन, मिनरल्स, फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, ऐसे में अगर सेब को छील दिया जाए तो उसके फल में मौजूद पोषक तत्वों की मात्रा भी कम हो जाती है, खासकर फाइबर की मात्रा। इसलिए बेहतर है कि आप छिलका सहित ही सेब का सेवन करें। आइए जानते हैं सेब के छिलके हमारी सेहत के लिए किस तरह से फायदेमंद हैं और ये किन बीमारियों से हमें बचा सकते हैं…

Health Benefits of Apple Peel: जाने सेब के छिलके के फायदे, सेहत के लिए होते है फायदेमंद

सेब के छिलके वजन घटाने में मददगार हो सकते हैं। दरअसल, इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है और कई अध्ययनों में यह साबित हो चुका है कि फाइबर का सेवन करने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है, आपका पेट भरा हुआ महसूस होता है। ऐसे में आप ज्यादा खाना नहीं खाएंगे और जाहिर है कि आप कम खाएंगे तो उससे वजन घटाने में मदद मिलेगी।

सेब का छिलका रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाने में सहायक है। दरअसल, इसमें विटामिन-सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो इम्यूनिटी के साथ-साथ रोगों से लड़ने की क्षमता को भी बढ़ाता है। इसलिए बेहतर है कि आप छिलका सहित ही सेब खाएं। 

सेब का छिलका हृदय रोग के खतरे को भी कम करता है। दरअसल, इसमें कई प्रकार के एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो शरीर में पॉलीअनसैचुरेटेड फैट के ऑक्सीकरण की प्रक्रिया को रोकते हैं। इन्हीं फैट्स के ऑक्सीकरण की वजह से हृदय रोग का खतरा बढ़ता है। अगर सेब को छिलके के साथ खाया जाए तो उससे हृदय स्वस्थ रहता है। 

सेब का छिलका टाइप-2 डायबिटीज के खतरे से भी बचाता है। दरअसल, इसमें पाया जाने वाला फ्लैवनॉयड्स टाइप-2 डायबिटीज की बीमारी से बचाने में मदद करता है। एक अध्ययन के मुताबिक, जो महिलाएं रोजाना एक सेब छिलका सहित खाती हैं, उसमें इस बीमारी का खतरा काफी कम हो जाता है। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...