Health: आखिर क्यों महिलाओं में होती है सिर दर्द की समस्या क्या है कारण

लाइफस्टाइलHealth: आखिर क्यों महिलाओं में होती है सिर दर्द की समस्या क्या...

Date:

सर में दर्द की समस्या तो आम बात हो गई है लेकिन क्या आपको मालूम है की पुरुषों की तुलना में महिलाएं सिरदर्द का अनुभव ज्यादा करती हैं। इसके पीछे वजह उनकी दोहरी जिंदगी है। पुरुषों के मुकाबले में महिलाओं की शारीरिक क्षमता कम होती है, इसी कारण महिलाएं जल्दी बीमारियों की चपेट में आती हैं।

इसके अलावा कुछ हार्मोनल वजहों को भी जिम्मेदार ठहराया जा सकता है। असल में कई बार सिरदर्द सिर्फ सिर में दर्द की वजह से नहीं होता। इसके पीछे और भी वजह हो सकती हैं। मसलन शरीर के अन्य हिस्से में दर्द या कोई बीमारी। इसके चलते भी सिरदर्द जैसी समस्या हो जाती है।
स्ट्रेस लेने से- 
असल में सिर में किस हिस्से में दर्द हो रहा है, इससे आपकी मनःस्थिति का पता लगाया जा सकता है। अगर आपके सिर के दोनों हिस्सों में दर्द हो रहा है तो समझ जाइए कि यह स्ट्रेस लेने की वजह से है। स्ट्रेस और टेंशन में अकसर सिर के दोनों हिस्सों में दर्द होता है।

ब्रेन के हिस्से में दर्द-
अगर आपके ब्रेन वाले हिस्से में दर्द है तो समझें कि यह कोई सामान्य दर्द नहीं है। यह दर्द माइग्रेन का हो सकता है। इसके लिए नर्व जिम्मेदार होती हैं। ब्रेन में दर्द का अनुभव अक्सर सिर के बीचों-बीच होता है। अगर आपको ऐसा महसूस होता है तो तुरंत डाक्टर की सलाह लें।

Metabolism का गड़बड़ होना- 
कई बार सिर के दर्द का संबंध सिर से नहीं बल्कि पेट से भी होता है। दरअसल पाचन तंत्र सही न हो तो इसकी वजह से भी सिर में दर्द हो सकता है। यदि सिर के एक हिस्से में लगातार लम्बे समय से दर्द हो रहा हो तो यह डायरिया के लक्ष्ण भी हो सकते हैं।

सेंस और स्मेल से-
कई बार एक खास किस्म की आवाज कान में सुनाई पड़ रही होती है, जिससे सिर में दर्द का अहसास होने लगता है। कई बार घंटों फोन पर बात करने से ऐसा हेाता है। कई बार किसी परफ्यूम की गंध के कारण ऐसा होता है। कुला मिलाकर कहने का मतलब यह है कि कई बार अलग अलग सेंस की वजह से भी सिर में दर्द होता है।

देर तक सोचने से-
आपका ब्रेन जब कई चीजों से बोझिल हो जाता है, तब भी उसे दर्द का अनुभव होने लगता है। यदि आप किसी सोच से काफी देर से परेशान हैं तो भी आपको सिर में दर्द महसूस हो सकता है।

हार्मोन के बिगड़ने से-
सिर दर्द के पीछे एक वजह हार्मोन भी हो सकता है। हार्मोन के कारण हृदय गति बहुत तेज हो सकती है, खूब पसीना आने लगता है। इन तमाम बदलावों के कारण सिर में दर्द की समस्या हो सकती है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...