Site icon Buziness Bytes Hindi

मेरठ में ड्यूटी से लौटे हेड कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली


मेरठ में ड्यूटी से लौटे हेड कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली

मेरठ– पुलिस कर्मियों में तनाव होने से आत्मघाती कदम उठाने के मामले बढ़ते जा रहे है. ताजा मामला मेरठ का है. यहाँ हेड कांस्टेबल हीरालाल ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया है.वह मेरठ के दौराला थाने के सकौती पुलिस चौकी पर तैनात था.

बुलंदशहर का था पुलिसकर्मी
जांच में वारदात की वजह घरेलू कलह सामने आई है , थाना दौराला की सकौती पुलिस चौकी पर तैनात एक हेड कांस्टेबल ने खुद को गोली मारकर ली। सिर में गोली लगने की वजह से कांस्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर एसपी सिटी और सीओ दौराला मौके पर पहुंचे. फिलहाल,घटना के पीछे घरेलू कलह की बात कही जा रही है.

ड्यूटी से लौटा था

पुलिस के अनुसार, दौराला थाने की सकौती पुलिस चौकी पर जनपद बुलंदशहर के थाना बीबीनगर निवासी हीरालाल हेड कांस्टेबल के पद पर पिछले डेढ़ वर्ष से तैनात था.शनिवार की रात क्षेत्र में डयूटी करने के बाद उसने रात लगभग 1 बजे चौकी पर ही उसने सरकारी रायफल से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर चौकी पर तैनात अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने हीरालाल का खून से लथपथ शव पड़ा देखा.
चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने इसकी सूचना पुलिस के आला अधिकारियों को दी.एसपी सिटी अखिलेश नारायण का कहना है कि परिवार के लोगों को सूचना दे दी गई है.जांच के बाद ही सुसाइड के पीछे की सही वजह सामने आएगी.

Exit mobile version