Site icon Buziness Bytes Hindi

Meerut News: पत्नी की हत्या कर उसकी लाश के सामने ही फांसी लगाकर की आत्महत्या

मेरठ। शुक्रवार की देर रात किराना कारोबारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी। वारदात थाना लिसाडीगेट क्षेत्र के समर गार्डन में हुई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम् के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। हत्या की वजह पति और पत्नी के बीच आपसी कलह के रूप में सामने आ रही है।

Read also: प्रेम विवाह करने पर इज्जत की खातिर उजाड़ दिया बहन का सुहाग

बताया जाता है कि पति और पत्नी के बीच प्रतिदिन मारपीट की घटनाएं होती रहती थी। मृतक महिला के परिजनों का कहना है कि ससुराल के लोग उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। इसी कारण से उनके दामाद ने बेटी की हत्या कर दी है। कोतवाली सीओ अरविंद चौरसिया का कहना है कि पिछले कई दिनों से मृतक पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। शुक्रवार को भी सुबह से दोनों के बीच कई बार मारपीट हो चुकी थी।

थाना कोतवाली के शाहपीर गेट निवासी शीबा की शादी लिसाड़ी गेट क्षेत्र के समर गार्डन निवासी किराना कारोबारी शावेज से हुई थी। शादी के बाद से ही शावेज पत्नी शीबा को दहेज के लिए प्रताडित कर रहा था। शीबा के भाई अब्दुल्ला का कहना है कि शावेज और उसके परिजन दहेज में चार लाख मांग रहे थे।

Read also: 12 साल के बच्चे का गर्दन कटा शव मिलने से सनसनी

तीन माह पहले शावेज ने इस कारण से उनकी बहन को घर से भी निकाल दिया था। इसके बाद दोनों पक्षों में पंचायत के बीच समझौता हुआ था। तीन दिन पहले भी उसकी बहन शीबा की पिटाई कर शावेज घर छोड़ आया था। लेकिन उसने अपनी बहन को समझाकर भेज दिया था।

Exit mobile version