बाजार:- आज के समय मे वैसे तो प्रत्येक बैंक अब अपने ग्राहकों को खाते से पैन कार्ड लिंक करने की हिदायत दे चुके हैं लेकिन अभी हाल ही में HDFC बैंक ने पैन कार्ड अपडेट को लेकर अलर्ट जारी करते हुए एक ट्वीट किया है। एचडीएफसी बैंक ने ट्वीट कर कहा है कि कोई भी ग्राहक इस प्रकार के लिंक पर बिल्कुल भी क्लिक न करे। #GoDigitalGoSecure
विशेषज्ञयों ने बताया है कि इस समय मार्केट में फ्राड की संख्या में इजाफा हुआ है और लोग मैजेस व लिंक के माध्यम से लोगो के साथ ठगी कर रहे हैं। इस ठगी से बचाव हेतु लोगो को सजग रहने की आवश्यकता है वही अगर हम बात एचडीएफसी की करे तो उसने अपने ग्राहकों को इन फ्राड से बचाने के लिए यह ट्वीट किया है।
बैंक ने ग्राहको को चेतावनी देते हुए कहा है कि जब आपको बैंक की ओर से किसी प्रकार की जानकारी साझा करने को कहा जाएगा तो वह आपकी गोपनीयता का ध्यान रखेगी और आपसे कभी भी आपकी पर्सनल बैंक डीटेल या डॉक्यूमेंट की जानकारी नहीं लेगी। क्योंकि बैंक अपने ग्राहकों से उनकी पर्सनल जानकारी साझा करने को कभी नहीं कहती है। वही अगर बैंक ऐसा करते हैं तो आपको जो लिंक या मैसेज आएगा वह आपके बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट से आएगा।
HDFC बैंक ने अपने कस्टमर को सचेत करते हुए कहा कि कस्टमर्स को इन नंबरों को हमेशा याद रखना चाहिए। HDFC Bank के मामले में आधिकारिक नंबर 186161 या ID HDFCBK/HDFCBN से कस्टमर्स के पास एसएमएस आएगा। साथ एसएमएस में मौजूद लिंक हमेशा आधिकारिक डोमेन hdfcbk.io से आएंगे।
#GoDigitalGoSecure and never click on unknown links asking you to update your PAN card details.
Visit: https://t.co/UJ16AYZqG4#BankSafe #StaySafe #SecureBanking pic.twitter.com/eXn0LOoePN
— HDFC Bank (@HDFC_Bank) June 10, 2022

