बीते हफ्ते HDFC बैंक का बाजार पूंजीकरण सबसे ज्यादा बढ़ा

बिज़नेसबीते हफ्ते HDFC बैंक का बाजार पूंजीकरण सबसे ज्यादा बढ़ा

Date:


बीते हफ्ते HDFC बैंक का बाजार पूंजीकरण सबसे ज्यादा बढ़ा

व्यापक तौर पर सकारात्मक बाजार रुख के बीच बीते हफ्ते सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) सामूहिक रूप से 5,13,532.5 करोड़ रुपये बढ़ गया. इस दौरान बैंकों के बाजार पूंजीकरण में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली. बीते हफ्ते बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 4,445.86 अंक या 9.60 फीसदी के लाभ में रहा. शुक्रवार को कुछ समय के लिए सेंसेक्स 51,000 अंक के स्तर को भी पार कर गया.

सेंसेक्स की कंपनियों में HDFC बैंक का बाजार पूंजीकरण सबसे ज्यादा 1,13,516.92 करोड़ रुपये बढ़कर 8,79,735.51 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. भारतीय स्टेट बैंक का बाजार मूल्यांकन 99,063.86 करोड़ रुपये बढ़कर 3,50,781.86 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. शुक्रवार को एसबीआई के शेयर में जोरदार उछाल आया. बैंक की संपत्ति की गुणवत्ता से सुधार से एसबीआई का शेयर 11 फीसदी चढ़ गया.

समीक्षाधीन हफ्ते में HDFC की वैल्युएशन 61,836.61 करोड़ रुपये बढ़कर 4,89,877.33 करोड़ रुपये पर और ICICI बैंक की 53,606.61 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 4,24,379.96 करोड़ रुपये पर पहुंच गई. कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार पूंजीकरण भी 53,395.91 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 3,92,741.04 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 51,254.37 करोड़ रुपये बढ़कर 12,19,708.39 करोड़ रुपये रहा.

बजाज फाइनेंस के बाजार पूंजीकरण में 48,375.71 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ और यह 3,33,758.06 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज की वैल्युएशन 16,942.01 करोड़ रुपये बढ़कर 11,85,021.85 करोड़ रुपये पर पहुंच गई.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...