Site icon Buziness Bytes Hindi

Pakistan: पाकिस्तान में पटरी से उतरी ट्रेन, 25 की मौत, कई घायल; अस्पतालों मेंं अलर्ट घोषित

au0614

Pakistan train accident: रावलपिंडी से चलने वाली हाजरा एक्सप्रेस के दस डिब्बे पटरी से उतर गए। खबर लिखे जाने तक ट्रेन हादसे में 25 रेल यात्रियों की मौत हो गई है। जबकि 50 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। पाकिस्तान में बड़ा रेल हादसा हुआ है। पाकिस्तानी से मिली जानकारी के अनुसार रावलपिंडी से चलने वाली हजारा एक्सप्रेस के दस डिब्बे पटरी से उतरे हैं। हादसे में अब तक 25 रेल यात्रियों के मौत की जानकारी है। जबकि 50 से अधिक रेल यात्रियों के घायल होने की खबर है। रेल हादसा सहारा रेलवे स्टेशन के नजदीक हुआ। यह स्टेशन शहजादपुर और नवाबशाह के बीच है।

आसपास के जिलों के अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित

हादसे में प्रभावित लोगों को नवाबशाह के अस्पताल में भर्ती कराया है। ट्रेन के बेपटरी होने के कारणों की अभी तक जानकारी नहीं है। पाकिस्तानी रेल अधिकारी जांच कर रहे हैं। पाकिस्तानी मीडिया ने पाकिस्तानी रेलवे के डिविजनल सुपरीटेंडेंट सुकुर मोहम्मदुर रहमान के हवाले से जानकारी दी है कि हाजरा एक्सप्रेस की 10 बोगियां पटरी से उतरी हैं। पुलिस का कहना है कि प्रभावित बोगियों में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला जा रहा है। आसपास के अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित की है।

पाकिस्तान में रेल हादसों में बढ़ोतरी

हादसे का शिकार हाजरा एक्सप्रेस में वही इंजन लगा था। जो इसी साल मार्च में हवेलियां से कराची जाने वाली ट्रेन में लगा था। बता दें कि वह ट्रेन रेलवे अधिकारियों की लापरवाही से भीषण Train हादसे का शिकार होने से बची थी। बीते दिनों कराची से सियालकोट जा रही अल्लामा इकबाल एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतरे थे। हालांकि इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई। पाकिस्तान में रेल हादसे आम हो रहे हैं। बीते एक दशक में पाकिस्तान में कई बड़े रेल हादसे हो चुके हैं। जिसमें बीते सालों में और तेजी आई है।

Exit mobile version