Site icon Buziness Bytes Hindi

गेंद पर लार लगाने को गलत नहीं मानते हेजलवुड


गेंद पर लार लगाने को गलत नहीं मानते हेजलवुड

मेलबर्न। ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को दूसरे सत्र में अंपायरों को गेंद को सैनिटाइज करना पड़ा था क्योंकि इंग्लैंड के डॉम सिब्ले ने गलती से गेंद पर लार लगा दी थी. सिब्ले की इस गलती पर अब ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने कहा है कि यह स्वभाविक है. वेस्टइंडीज की पारी के 42वें ओवर की शुरुआत से पहले अंपायर माइकल गॉफ को टिशू को खोलते और उससे गेंद को दोनों तरफ साफ करते देखा गया. बाद में पता चला कि सिब्ले ने गलती से गेंद पर लार लगा दी थी और मेजबान टीम ने तुरंत इस बात की जानकारी मैदानी अंपायरों को दी जिन्होंने तुरंत गेंद को सैनिटाइज किया.

आदत छोडऩे में समय लगेगा
हेजलवुड ने कहा कि यह बहुत ही स्वाभाविक आदत है. यह सिर्फ गेंद पर एक स्पॉट देखने के लिए इस तरह की प्रतिक्रिया है, जिसे फिक्सिंग की आवश्यकता है और आप इस पर कुछ लार लगाते हैं. उन्होंने कहा, आप इसे पांच साल से कर रहे हैं, इसलिए इस आदत को छोडऩे में थोड़ा समय लगेगा, लेकिन जाहिर है कि मैदान पर इसके प्रति जागरूक होना होगा. टेस्ट क्रिकेट खेलने पर हेजलवुड ने कहा कि जहां तक टेस्ट क्रिकेट की बात है तो मुझे लगता है कि मुझे टेस्ट के लिए तैयार होने के लिए केवल एक, अधिकतम दो मैच चाहिए. हर कोई थोड़ा अलग है, कुछ लोगों को थोड़ी और गेंदबाजी करने की जरूरत है और कुछ कम, लेकिन हम उस संतुलन को हासिल करने की कोशिश करेंगे.

Exit mobile version