Site icon Buziness Bytes Hindi

Havana: होटल में गैस रिसाव से भीषण धमाका, 22 लोंगो की हुई मृत्यु

ताजा खबर क्यूबा से निकल करके आ रही है, जहाँ गैस रिसाव के चलते एक होटल में भीषण धमाके के बाद 22 लोंगो के मृत्यु होने की खबर है। वहीं इस हादसे में होटल का एक हिस्सा तबाह हो गया है, बता दें कि यह हादसा प्राकृतिक गैस के रिसाव के कारण हुआ है। दूसरी तरफ इस घटना पर राष्ट्रपति मिगुएल डियाज कैनेल ने ट्वीट करते हुये लिखा है कि ओल्ड हवाना के आलीशान होटल साराटोगा में भीषण विस्फोट हुआ है, यह घटना गैस रिसाव के कारण हुई है, जहाँ अभी तक इस हादसे में 22 लोगों के मृत्यु होने की खबर है।

जानकारी के अनुसार हादसे के वक्त होटल में कोई पर्यटक मौजूद नहीं था क्योंकि इस दौरान होटल में मरम्मत का कार्य चल रहा था। वहीं इस हादसे में कम से कम 74 लोग घायल हो गये हैं, जिनमें 14 बच्चे भी शामिल हैं। इसके साथ ही घटनास्थल का दौरा करने के बाद राष्ट्रपति ने इस हादसे के बारें में बतलाते हुये कहा कि यह कोई बम विस्फोट या हमला नहीं है, यह देश का एक दुःखद हादसा है।

आगे उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद आसपास रह रहे लोंगो को सुरक्षा के मद्देनजर वहाँ से हटा लिया गया है, इसके साथ ही दूसरे जगह उनके रहने की उचित व्यवस्था की जा रही है। वहीं वहाँ से गुजर रहे एक नागरिक ने इस धमाके के बारें में बताया कि सब कुछ बहुत तेजी से हुआ है, साथ ही इस धमाके के कारण आसपास की इमारतें बुरी तरह हिल गयी थी।

इसके साथ ही धमाके के वक्त वह विस्फोट के कारण सड़क पर गिर गये, जिसका दर्द उन्हें अभी भी महसूस हो रहा है। बता दें कि हवाना के होटल साराटोगा का उपयोग अति विशिष्ट और उच्च स्तरीय लोगों द्वारा किया जाता है, जिसमें राजनीतिक हस्तियां भी शामिल हैं।

Exit mobile version