Site icon Buziness Bytes Hindi

समाज में नफरत बढ़ी और परस्पर सौहार्द , सद्भाव को कमजोर किया गया : Akhilesh Yadav

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी मुख्यालय सहित प्रदेश के सभी जनपद कार्यालयों में संविधान निर्माता डॉ0 बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर  की 113वीं जयंती मनाई का आवाहन किया है।

 भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर समाजवादी पार्टी के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नेता हर शहर, जिले, कस्बे तथा गांव में सायं अपने घरों, दूकानों, दफ्तरों एवं अन्य स्थानों पर स्मृतिदीप जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे अखिलेश यादव ने निर्देश दिया है कि प्रत्येक जनपद में कार्यक्रम के समय कार्यकर्ताओं के सामने भारतीय संविधान की प्रस्तावना पढ़कर सुनाई जाए तथा इस अवसर पर भारतीय संविधान को बचाने की शपथ भी ली जाए।

Also Read :वेस्ट बैंक में इजरायली सैनिकों के हमले के बीच 1 की मौत, 31 घायल

 अखिलेश यादव ने कहा है कि देश को संविधान देते हुए बाबा साहेब ने उम्मीद की थी कि अब एक व्यक्ति एक वोट से देश में असमानता की समाप्ति होगी और संविधान की प्रस्तावना के अनुकूल सुशासन व्यवस्था स्थापित होगी।

लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार के समय देश में गैरबराबरी बढी़ है और दलितों, वंचितों के ऊपर अत्याचार बढ़े है। 

समाज में नफरत बढ़ी है और परस्पर सौहार्द तथा सद्भाव को कमजोर किया गया है। समाजवादी पार्टी अम्बेडकरवादियों के साथ मिलकर प्रदेश की प्रगति तथा नए समाज के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।

Exit mobile version