हाथरस: छेड़खानी की शिकायत करने वाले बाप को आरोपी ने जेल से निकलते ही मारी गोली

उत्तर प्रदेशहाथरस: छेड़खानी की शिकायत करने वाले बाप को आरोपी ने जेल से...

Date:


हाथरस: छेड़खानी की शिकायत करने वाले बाप को आरोपी ने जेल से निकलते ही मारी गोली

हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां पर साल 2018 में यौन शोषण के आरोप में जेल जा चुके आरोपी ने पीड़िता के पिता की सोमवार को कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी है.

एक महीने जेल में रहा था आरोपी
हाथरस पुलिस ने बताया कि आरोपी गौरव शर्मा को 2018 में एक यौन शोषण केस में एक महीने की जेल की सजा हुई थी. पीड़िता के पिता ने उसके खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कराया था. सोमवार को गांव में एक मंदिर के बाहर शाम साढ़े 4 बजे के आसपास आरोपी और पीड़िता के परिवार के बीच किसी बात को लेकर झड़प हो गई, जिसके बाद गोली चलाई गई. पीड़िता के पिता की अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही मौत हो गई.

ज़मानत पर था बाहर
गौरव शर्मा को एक महीने जेल में रहने के बाद एक स्थानीय कोर्ट ने जमानत दे दी थी, जिसके बाद तबसे वो बाहर था.

खेत में मारी गोली
पुलिस उपाधीक्षक रूचि गुप्ता ने बताया है कि सासनी इलाके के नौजरपुर गांव में सोमवार शाम करीब साढ़े तीन बजे करीब 50 वर्षीय अमरीश अपने खेत में आलू की खुदाई करवा रहा था। उसी दौरान चार हमलावरों ने उनपर ताबड़तोड फायरिंग कर दी। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाते समय अमरीश ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में पुलिस ने चार नामजद समेत छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

आयुष्मान भारत योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

स्वास्थ्य संबंधी खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...