Site icon Buziness Bytes Hindi

हाथरस मामला: पीड़ित परिवार की सुरक्षा में आठ CCTV और 60 जवान तैनात, सीबीआई ने संभाला चार्ज


हाथरस मामला: पीड़ित परिवार की सुरक्षा में आठ CCTV और 60 जवान तैनात, सीबीआई ने संभाला चार्ज

लखनऊः हाथरस गैंगरेप केस की जांच सीबीआई ने टेकओवर कर ली है। योगी सरकार ने सिफारिश की थी। अधिकारी ने कहा कि केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश के हाथरस में महिला से कथित सामूहिक बलात्कार और उसकी मौत के मामले में जांच सीबीआई द्वारा संभालने के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।

आठ सीसीटीवी कैमरे और एक मेटल डिटेक्टर लगाया गया
बता दें कि 19 वर्षीय दलित युवती से 14 सितंबर को चार युवकों ने कथित रूप से गैंगरेप किया था, पीड़िता की 29 सितंबर को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। हाथरस में कथित सामूहिक बलात्कार के बाद जिंदगी की जंग हारने वाली दलित युवती के परिवार की सुरक्षा में पुलिस ने उनके घर के बाहर और अंदर आठ सीसीटीवी कैमरे और एक मेटल डिटेक्टर लगाया है। इसके अलावा पीड़ित परिवार के घर के पास दमकल की एक गाड़ी तथा खुफिया विभाग के कर्मचारी भी तैनात कर दिये गये हैं।

अधिसूचना जारी
केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश के हाथरस में 19 वर्षीय एक दलित महिला के साथ कथित सामूहिक बलात्कार और बाद में उसकी मौत के मामले की सीबीआई से जांच के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

Exit mobile version