हाथरस में आप सांसद संजय सिंह, विधायक राखी बिड़लान पर युवक ने फेंकी स्याही

फीचर्डहाथरस में आप सांसद संजय सिंह, विधायक राखी बिड़लान पर युवक ने...

Date:


हाथरस में आप सांसद संजय सिंह, विधायक राखी बिड़लान पर युवक ने फेंकी स्याही

हाथरस: हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिवार से आज मुलाकात करने गए आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह और विधायक राखी बिड़लान पर एक हिंदूवादी संगठन से जुड़े शख्स ने काली स्याही फेंक दी. यह घटना पीड़ित के गांव के बाहर हुई. जानकारी के मुताबिक आरोपी का नाम दीपक शर्मा है|

हिंदूवादी संगठन से जुड़ा है आरोपी
घटना उस समय हुई जब आम आदमी पार्टी सांसद गांव के बाहर मीडिया से बातचीत कर रहे हैं, इसी दौरान काली शर्ट पहने यह शख्स आता है और सांसद पर काली स्याही फेंक देता है| आरोपी स्याही फेंकने के बाद नारे भी लगाता है और इन्हें दलाल और गिद्ध भी कहता है| आम आदमी पार्टी के संजय सिंह और राखी बिड़लान 5 लोगों के डेलिगेशन के साथ पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे|

राहुल और प्रियंका मिले थे सबसे पहले
कई दिनों तक हाथरस के पीड़िता के गांव को पुलिस की घेराबंदी में रखने और मीडिया पर रोक लगाने के बाद पुलिस ने शनिवार के बाद से पीड़ित परिवार से मीडिया और राजनेताओं को मिलने की अनुमति दी हुई है जिसके बाद कई पार्टियों और संगठनों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की है| सबसे पहले यहां पर कांग्रेस से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पहुंचे थे|

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related