Site icon Buziness Bytes Hindi

हरियाणा विधानसभा चुनाव: बजरंग पुनिया-विनेश, राहुल से मिले

vinesh

हरियाणा विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा के लिए होने वाले चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम तय करने की तैयारी चल रही है। इस बीच राहुल गांधी ने पहलवान बजरंग पुनिया और विनेश फोगट से आज सुबह मुलाकात की। इस बीच चर्चा है कि कांग्रेस और आप के बीच समझौता होने की बात चल रही है। आम आदमी पार्टी 10 सीटें मांग रही है जबकि कांग्रेस सिर्फ सात सीटें देने को तैयार है।

उधर राहुल गाँधी से बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट से मुलाकात के बाद इस बात को और बल मिला है कि दोनों चुनाव के अखाड़े में उतर सकते हैं. बजरंग पुनिया के बादली सीट से चुनाव लड़ने की बात कही जा रही है उधर विनेश फोगाट बरदा सीट जहाँ उनका घर है और जुलाना जो उनकी ससुराल है, वहां से चुनावी मैदान में उतरने की बात की जा रही है। वहीँ कांग्रेस और आप के समझते की ख़बरों पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल विज का कहना है कि कांग्रेस के पास हरियाणा में अपने दम पर चुनाव लड़ने की ताकत नहीं है, इसलिए वह आम आदमी पार्टी के करीब पहुंच रही है। बता दें कि कांग्रेस और आप की तरफ से इस बात की पुष्टि हुई है कि दोनों पार्टियां हरियाणा में गठबंधन के लिए बातचीत कर रही हैं, लेकिन अभी तक अंतिम फैसला नहीं हुआ है।

अनिल विज ने कहा कि कल तक पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत हरियाणा कांग्रेस के सभी नेता दावा कर रहे थे कि कांग्रेस के टिकट के लिए बहुत सारे दावेदार हैं। अनिल विज ने कहा, कांग्रेस वाले अब शायद उम्मीदवारों की पर्याप्त संख्या भी नहीं जुटा पा रहे हैं, इसलिए वो आम आदमी पार्टी से समर्थन मांग रहे हैं और बाहरी समर्थन केवल कमजोर लोग ही मांगते हैं।” वहीँ आप सूत्रों के अनुसार मंगलवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा और कांग्रेस के केसी वेणुगोपाल के बीच दो दौर की बातचीत हो चुकी है और एक-दो दिन में उनकी फिर मुलाकात हो सकती है।

Exit mobile version