Site icon Buziness Bytes Hindi

हरियाणा के कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक गंगा में बहे, NDRF गोताखोर नहीं लगा पाए सुराग

j3007

Uttarakhand News: हरियाणा के कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक गंगा में बह गए हैं। उनकी तलाश में एनडीआरएफ की कई टीम और गोताखोर लगे हुए हैं। अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लगा है। हरियाणा के कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक जगराज परिवार के साथ चार धाम की यात्रा पर आए हुए थे। जहां पर जगराज परिवार के साथ देवप्रयाग गए थे। यहां अलकनंदा व भागीरथी के संगम तट पर स्नान करते हुए पत्थर पर जगराज ने जैसे पैर रखा, उनका पैर फिसल गया और वह गंगा के तेज बहाव में बह गए।

उत्तराखंड के देवप्रयाग संगम पर पैर फिसलने से बहे हरियाणा के कृषि विभाग में संयुक्त निदेशक का आज भी कोई पता नहीं चल सका है। गोताखोर उनकी तलाश कर रहे हैं। एनडीआरएफ की टीम सुबह से गंगा में तलाशी अभियान चला रही हैं। लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लगा है। बता दें कि हरियाणा के कृषि विभाग में सेवारत और चंडीगढ़ निवासी संयुक्त निदेशक जगराज डांडी, पत्नी नीता व बेटी के साथ बुधवार को ऋषिकेश और चार धाम की यात्रा पर आए थे। जहां से जगराज डांडी परिवार के साथ बृहस्पतिवार को देवप्रयाग पहुंचे थे।

अलकनंदा व भागीरथी के संगम किनारे स्नान करते हुए एक पत्थर पर डांडी जैसे ही पैर रखकर खड़ा होने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वो गंगा की तेज बहाव में बह गए। यह नजारा देख पत्नी व बेटी जोर-जोर से चिल्लाने लगीं। पति को आंखों के सामने बहता देख पत्नी नीता का रोकर बुरा हाल है। बेटी घटना के बाद से सहमी हुई है।

संगम पर लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद थाना देवप्रयाग पुलिस, जल पुलिस श्रीनगर और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद खोजबीन शुरू कीं गई। देरशाम तक जगराज का कुछ पता नहीं चल सका। देवप्रयाग थाना प्रभारी देवराज शर्मा ने बताया कि देहरादून से एनडीआरएफ की 22 सदस्यीय टीम तड़के से सर्च अभियान के लिए रवाना हुई है। जो सर्च अभियान चला रही है।

Exit mobile version