Site icon Buziness Bytes Hindi

मुंबई टेस्ट के लिए हर्षित को आया बुलावा

harshit

न्यूज़ीलैण्ड के खिलाफ मुंबई में होने वाले शरणकाला के तीसरे और आखरी टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया ने बड़ा कदम उठाते हुए KKR के युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा को कॉल किया है। हर्षित राणा को रणजी ट्रॉफी में दिल्ली की टीम छोड़कर टीम इंडिया के साथ जुड़ने को कहा गया है। रणजी ट्रॉफी में असम के खिलाफ खेले गए मैच में हर्षित राणा ने शानदार आलराउंड प्रदर्शन करते हुए अर्धशतक लगाने के साथ ही पांच विकेट भी हासिल किये।

हर्षित राणा को डोमेस्टिक सीजन में लगातार अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिला है। खबर के मुताबिक हर्षित राणा को तीसरे टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम से जुड़ने को कहा गया है इसलिए ये माना जा रहा है कि मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हर्षित अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू कर सकते हैं। बता दें कि इस युवा तेज गेंदबाज को ऑस्ट्रेलिया के लिए भी भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

बेंगलुरु और फिर पुणे में मिली हार के साथ ही भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज हार गई है। 12 साल बाद किसी टीम ने भारत को उसकी ही धरती पर टेस्ट सीरीज में हराया है। कीवी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरे टेस्ट मैच में भारत को 113 रनों से हरा दिया। न्यूजीलैंड ने 69 साल में पहली बार भारत में टेस्ट सीरीज जीती है। पुणे में खेले गए दूसरे टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहद शर्मनाक रहा। रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋषभ पंत, शुभमन गिल जैसे धाकड़ बल्लेबाज बुरी तरह फ्लॉप रहे।

Exit mobile version