कॉमेडियन भारती सिंह के पति हर्ष लिंबाचिया भी ड्रग्स मामले में गिरफ्तार

बॉलीवुडकॉमेडियन भारती सिंह के पति हर्ष लिंबाचिया भी ड्रग्स मामले में गिरफ्तार

Date:


कॉमेडियन भारती सिंह के पति हर्ष लिंबाचिया भी ड्रग्स मामले में गिरफ्तार

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने कॉमेडियन भारती सिंह के पति हर्ष लिंबाचिया को भी ड्रग्स केस में गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले कल भारती सिंह को एजेंसी ने गिरफ्तार किया था। NCB ने करीब 18 घंटे की पूछताछ के बाद देर रात भारती सिंह के पति को गिरफ्तार किया। मिली जानकारी के अनुसार दोनों ने गांजा सेवन की बात स्वीकर की है।

घर से बरामद हुआ था गांजा
इससे पहले शनिवार को एनसीबी ने मुंबई में भारती सिंह के अंधेरी स्थित उनके घर से गांजा बरामद किया था। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। एनसीबी ने बॉलीवुड में कथित नशीली दवाओं के उपयोग की जांच के सिलसिले में भारती सिंह के घर और ऑफिस की तलाशी ली थी।

गांजा सेवन की बात स्वीकारी
एनसीबी के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े के नेतृत्व में एक टीम ने विशेष जानकारी के आधार पर भारती सिंह के अंधेरी में लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स स्थित आवास की तलाशी ली। उनके घर से 86.5 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। एनसीबी ने बयान में कहा कि भारती और उनके पति हर्ष लिंबाचिया दोनों ने गांजे का सेवन करना स्वीकार किया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...