Site icon Buziness Bytes Hindi

Death Threats: रुश्दी पर हमले के बाद अब हैरी पॉटर उपन्यास की लेखिका को मिली जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली। लेखक सलमान रुश्दी पर हमले के बाद अब हैरी पॉटर उपन्यास की लेखिका जेके राउलिंग को जान से मारने की धमकी मिली है। लेखिका को यह धमकी रुश्दी के समर्थन में ट्वीट करने के बाद मिली। 57 वर्षीय लेखिका राउलिंग ने सलमान रुश्दी पर हुए हमले के बाद ट्विटर पर लिखा था कि इस तरह की घटना से वह आहत हैं। उम्मीद करती हैं कि उपन्यासकार रुश्दी जल्द ठीक हो जाएंगे। उनके ट्वीट के जवाब में एक यूजर ने लिखा कि चिंता मत करिए। अब अगला नंबर आपका है।  राउलिंग ने इस ट्वीट का स्क्रीनशॉट साझा किया है। इस धमकी के बाद राउलिंग के समर्थन में लोगों ने ट्वीट किया। इसके बाद स्क्रीनशॉट साझा करते हुए लिखा कि समर्थन के लिए शुक्रिया।  

Read also: आजादी का अमृत महोत्सव: देश की आजादी के 75 साल पूरा होने पर अंतरिक्ष स्टेशन से मिली बधाई

जिस ट्विटर हैंडल से राउलिंग को जान से मारने की धमकी दी गई है। उसने सलमान रुश्दी पर हमला करने वाले शख्स हादी मतार  की प्रशंसा की है। उसने लिखा है कि हादी मतार शिया योद्धा व क्रांतिकारी है। धमकी मिलने के बाद राउलिंग ने ट्विटर को आड़े हाथों लिया। उन्होंने ट्विटर को टैग करते हुए लिखा कि ये आपकी गाइडलाइंस हैं। इसके बाद उन्होंने हिंसा और आतंकवाद पर ट्विटर गाइडलाइंस को साझा किया। वहीं अब भारतीय मूल के उपन्यासकार विश्व प्रसिद्ध लेखक सलमान रुश्दी की हालात में कुछ सुधार है। उन पर न्यूयॉर्क में चाकू से हमला किया था। यह हमला उस दौरान हुआ रुश्दी एक कार्यक्रम में भाषण देने जा रहे थे। हमलावर ने उन पर चाकुओं से कई वार किए थे।

Exit mobile version