कोविड-19 से लड़ाई के लिए यूवीसी आधारित तकनीकी इनोवेशन

प्रेस रिलीज़कोविड-19 से लड़ाई के लिए यूवीसी आधारित तकनीकी इनोवेशन

Date:


कोविड-19 से लड़ाई के लिए यूवीसी आधारित तकनीकी इनोवेशन

लाॅग 9 मटीरियल्स- भारत का अग्रणी यूवी डिस्इन्फेक्शन प्रोडक्ट ‘‘कोरोना ओवन’’- इंदौर में कर रहा है व्यवसायिक साझदोरियां

इंदौर, देश भर में कोरोना मरीज़ों की संख्या तेज़ी से बढ़ रही है, मध्यप्रदेश सहित कुछ बड़े राज्य इन मरीज़ों की संख्या में कमी लाने के लिए निरंतर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन दुर्भाग्य से कोविड के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। हाल ही में आए आंकड़ों के मुताबिक मध्यप्रदेश का सबसे ज़्यादा आबादी वाला ज़िला इंदौर हाॅटस्पाॅट बन गया है और राज्य में कोविड-19 के आंकड़ों में सबसे ज़्यादा योगदान दे रहा है। ‘‘अनलाॅक’’ के शुरू होने के बाद से स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चिंता बढ़ गई है और वे पहले से भी अधिक ऐहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं।

इस मोड़ पर, एक स्टार्ट-अप लाॅग 9 मटीरियल्स साइन्टिफिक प्राइवेट लिमिटेड जिसका मुख्यालय बैंगलुरू में है- अपने नोवल यूवी डिस्इन्फेक्शन/सैनिटाइज़ेशन प्रोडक्ट ‘‘कोरोना ओवन’’ के साथ बड़ी संख्या में इंदौर के लोगों तक पहुंचने के लिए प्रयासरत है। इस उद्देश्य केे साथ लाॅग 9 वर्तमान में स्थानीय कारोबारों और / या संगठनों के साथ साझेदारी कर रहा है जो कोरोना ओवन-ब्राण्डेड उत्पादों के वितरण, विपणन एवं प्रभावी डिप्लाॅयमेन्ट में कंपनी की मदद कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि कोराना ओवन भारतीय बाज़ार में एक अग्रणी यूवी-टेक्नोलाॅजी आधारित डिस्इन्फेक्शन प्रोडक्ट है। इंडियन काउन्सिल आॅफ मेडिकल रीसर्च ;प्ब्डत्द्ध.- एम्पैनल्ड काउन्सिल आॅफ साइन्टिफिक एण्ड इंडस्ट्रियल रीसर्च, सेंट्रल साइन्टिफिक इन्स्ट्रुमेन्ट्स ओर्गेनाइज़ेशन्स ;ब्ैप्त्.ब्ैप्व्द्ध लैबोरेटरी के द्वारा यूवी-सी डोज़ ऐप्लीकेशन के संदर्भ में इसे जांच कर प्रमाणित किया जा चुका है। प्रोडक्ट को कई अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे इंडियन इन्सटीट्यूट आॅफ साइन्स ;प्प्ैब्द्ध- बैंगलोर द्वारा भी मान्यता दी जा चुकी है।

अक्षय सिंघल, संस्थापक एवं सीईओ, लाॅग 9 मटीरियल्स ने कहा, ‘‘पिछले कुछ महीनों में तेज़ी से फैलती महामारी के चलते हमारा परिप्रेक्ष्य पूरी तरह से बदल गया है, आज सभी लोग स्वास्थ्य और हाइजीन के बारे में अधिक जागरूक हो रहे हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए लाॅग 9 में हम यह समाधान कोरोना ओवन लेकर आए हैं, जो रिकाॅर्ड समय के अंदर सरफेस से मनुष्य में वायरस के संचरण को कम करेगा। बाज़ार में इस प्रोडक्ट के लिए हमें पहले से लोकप्रियता मिल रही है, कोरोना ओवन विभिन्न प्रकार की सतहों से कारोना वायरस एवं अन्य रोगजनक कीटाणुओं को नष्ट कर सकता है। इसकी प्रभाविता को देखते हुए हमने इंदौर जैसे शहरों और नगरों तक पहुंचने का लक्ष्य तय किया है, जहां कोविड का प्रभाव सबसे ज़्यादा है। यह कोरोना वायरस के खिलाफ़ देश की लड़ाई में योगदान की दिशा में लाॅग-9 का उल्लेखनीय प्रयास है।’’

केराना ओवन अपनी तरह का पहला डिस्इन्फेक्शन चैम्बर है जो विशेष वेवलेन्थ की यूवी-सी लाईट और अपने विशिष्ट डिज़ाइन के साथ किसी भी सतह से कीटाणु, बैक्टीरिया और वायरस को नष्ट कर देता है; भारत में निर्मित यह प्रोडक्ट, जिसे खासतौर पर कोरोना फैमिली के वायरस को नष्ट करने के लिए बनाया गया है, यह पूरी तरह से रसायनों से रहित, सुरक्षित/ भरोसेमंद है। कोरोना ओवन का 360 डिग्री, मल्टी-फोकल यूवी-सी इल्युमिनेशन सुनिश्चित करता है कि किसी भी सतह का हर कोना अच्छी तरह स्टरलाइज़ एवं कीटाणुओं से रहित हो जाए और इस तरह सुरक्षा में किसी तरह का समझौता न हो।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...