हरीश रावत बोले, बहुगुणा ही बताएं की मैं कहां से लड़ूं चुनाव

उत्तराखंडहरीश रावत बोले, बहुगुणा ही बताएं की मैं कहां से लड़ूं चुनाव

Date:


हरीश रावत बोले, बहुगुणा ही बताएं की मैं कहां से लड़ूं चुनाव

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वह विजय बहुगुणा का मुकाबला करने को हैं तैयार

देहरादून। उत्तराखंड में जहां मौसम में ठंडक बढ़ती जा रही है वहीं सियासी गर्मी से राजनितिक गलियारे झुलस रहे हैं। कांग्रेस और भाजपा नेताओं के बीच जुबानी जंग चरम पर पहुंचती जा रही है। विजय बहुगुणा ने हरीश रावत को अपना दोस्त बताते हुए उन पर बेवजह बयानबाजी करने का आरोप लगाया था। अब पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बहुगुणा को खुली चुनौती देते हुए कहा कि जिस विधानसभा सीट से बहुगुणा चुनाव लड़ेंगे वह भी वहीं से चुनाव में खड़े हो जायेंगे। हरीश रावत ने कहा कि बहुगुणा बताएं कि मैं कहां से चुनाव लड़ूं।

गौरतलब है कि भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस में शामिल होने के संकेत क्या दिए हरीश रावत ने भाजपा में भगदड़ मचने का दावा ठोक दिया। इसके बाद वरिष्ठ भाजपा नेता विजय बहुगुणा उत्तराखंड आए और पूर्व में कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले 9 नेताओं से मुलाकात कर हकीकत जानी। इसके बाद विजय बहुगुणा ने भाजपा में सब कुछ ठीक होने का दावा करते हुए कहा कि हरीश रावत बस अपनी पार्टी की ओर ध्यान दें और यह बताएं कि वह कहां से चुनाव लड़ने वाले हैं।

इसके जवाब में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि बहुगुणा ही बता दें कि वह किस सीट से चुनाव से लड़ने वाले हैं। बहुगुणा एक सीट से लड़ेंगे या दो सीटों पर भाग्य आजमायेंगे। हरीश रावत ने कहा कि जहां से भी बहुगुणा चुनाव लड़ेंगे मैं भी उसी सीट पर उनके सामने चुलाव लड़ने को तैयार हूं। हालांकि हरीश रावत ने यह भी कहा कि मैं स्वयंभू नहीं हूं और अपने मन से सब कुछ तय नहीं कर सकता। जैसा पार्टी आदेश देगी और जहां से कहेगी मैं वहीं से चुनाव लड़ लूंगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related