Site icon Buziness Bytes Hindi

हरिद्वार न बन जाये वुहान, रहें सावधान


हरिद्वार न बन जाये वुहान, रहें सावधान

सीएम रावत ने कहा, हरिद्वार को कोरोना मुक्त रखने के लिये गाइडलाइन का पालन जरूरी

देहरादून। भारत ने कोरोना महामारी पर नियंत्रण करते हुए विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है। मगर खतरा अभी टला नहीं है और हमें हरिद्वार को वुहान या मरकज बनने की संभावनाओं को रोकना होगा। इसके लिये केंद्र सरकार द्वारा जारी की गयी गाइडलाइन का पालन करना बेहद आवश्यक है।

यह कहना है उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद सिंह रावत का जिन्होंने एक वार्ता में कहा कि केंद्र द्वारा कुंभ मेला को लेकर जारी की गयी गाइडलाइन से मेला स्वरूप पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि वैक्सीन आने के बाद भी अभी हमारी प्राथमिकता कोरोना से मुकाबला करना है। ऐसे में कुंभ मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की कोरोना संक्रमण से रक्षा करना हमारा दायित्व है। यदि श्रद्धालु कोरोना गाइडलाइन का पालन करेंगे तो हम अवश्य ही संक्रमण का प्रसार होने से रोक सकते हैं। वहीं हरिद्वार में किये जा रहे निर्माणों को लेकर विपक्ष द्वारा निरंतर उठाये जा रहे सवालों के जवाब में सीएम रावत ने कहा कि विपक्ष का काम ही विरोध करना है।

पहले लोगों को धरातल पर जाकर निमार्ण कार्यों को देखना चाहिये उसके बाद ही कोई टिप्पणी करें तो उचित होगा। उन्होंने कहा की हरिद्वार मेें पुलों, घाटों, आस्था पथ का निर्माण, सजावट का काम, बिजली लाइन अडंरग्राउंड, सड़कों का चैड़ीकरण का कार्य गुणवत्ता और समय सीमा का ध्यान रखते हुए किया जा रहा है। हरिद्वार में दीवारों, घाटों और पुलों की सजावट उत्तराखंड व रामायण की थीम पर की गई है, ताकि कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के मन में श्रद्धा का भाव और बढ़ सके। साथ ही विदेशों से आने वाले लोग उत्तराखंड की संस्कृति से परिचित हो सकें।

Exit mobile version