Haridwar News: हरिद्वार घुमाने ले गए पति ने जबरन बनाए अप्राकृतिक संबंध,दर्ज हुई रिपोर्ट

न्यूज़Haridwar News: हरिद्वार घुमाने ले गए पति ने जबरन बनाए अप्राकृतिक संबंध,दर्ज...

Date:


Haridwar News: हरिद्वार घुमाने ले गए पति ने जबरन बनाए अप्राकृतिक संबंध,दर्ज हुई रिपोर्ट

हरिद्वार। दिल्ली से अपने पति के साथ हरिद्वार घूमने आई महिला ने अपने पति के खिलाफ अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि पति ने उसके साथ जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाए। उसने इसके लिए पति से काफी मना किया और उसके हाथ पैर भी जोड़े। लेकिन इसके बाद भी पति नहीं माना। महिला ने दिल्ली पहुंचकर अपने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटनास्थल हरिद्वार का होने के चलते दिल्ली पुलिस हरिद्वार मुकदमे की जांच के लिए पहुंची।

Read also: Corona Vaccination: हरिद्वार और देहरादून में लगेगी सबसे अधिक 12 से 14 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों को कोविड टीका

दिल्ली निवासी महिला ने अपने पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप लगाया। नई दिल्ली चंदर विहार निलोथी निवासी महिला ने फतेहपुर बेरी थाने में पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। महिला का कहना है कि पति घुमाने के लिए उसे हरिद्वार लेकर गया था। होटल में ठहरने के दौरान पति ने उसे जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाए। आरोप है कि विरोध करने पर पत्नी को हत्या की धमकी दी। दिल्ली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस ने इसकी जांच हरिद्वार पुलिस को ट्रांसफर कर दी है। कोतवाली प्रभारी राकेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू हो चुकी है। महिला को बयान के लिए बुलाया जाएगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related