Haridwar Crime News: विवाहिता ने फंदा लगाकर कर ली आत्महत्या,घरेलू कलह का आरोप

उत्तराखंडHaridwar Crime News: विवाहिता ने फंदा लगाकर कर ली आत्महत्या,घरेलू कलह का...

Date:


Haridwar Crime News: विवाहिता ने फंदा लगाकर कर ली आत्महत्या,घरेलू कलह का आरोप

हरिद्वार। एक विवाहिता ने घरेलू कलह के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने मामले की जांच की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच में पाया गया कि विवाहिता ने घरेलू कलह के चलते आत्महत्या की है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। वहीं घर के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

Read also: बिहार में पहले पत्नी की गोली मारकर कर दी हत्या, फिर की आत्महत्या की कोशिश

कोतवाली ज्वालापुर (Kotwali Jwalapur) के प्रभारी महेश जोशी ने बताया कि भूमानंद अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली कि सोनिया नाम की एक विवाहिता जो कि नयागांव की निवासी है। उसका पति मिथुन अस्पताल में मृत अवस्था में लेकर आया है। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और जांच की तो पता चला कि महिला के गले पर निशान बने हुए हैं।

Read also: यूपी : लड़की के आत्महत्या मामले में मंत्री के बेटे का होगा नार्को टेस्ट

महिला के पति मिथुन से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि सोमवार को उसकी पत्नी का सिडकुल की एक कंपनी में इंटरव्यू था। शाम को उसकी पत्नी कमरे में से जब बाहर नहीं आई तो उसने दरवाजा बजाया। इसके बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो उसने दरवाजा तोड़ दिया। कमरे के अंदर उसकी पत्त्नी फंदे से झूल रही थी। एसओ महेश जोशी(SO Mahesh Joshi) ने बताया कि पुलिस जांच में घरेलू कलह की बात पता चली है। वहीं पुलिस परिजनों के भी पूछताछ कर रही है। विवाहिता का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related