लाइफस्टाइल डेस्क। Hari Chutney Powder – भारत में खाने का स्वाद बिना चटनी के अधूरा सा लगता है, ये इंडियन थाली का एक अहम हिस्सा है। ऐसे में सूखा चटनी पाउडर बनाकर रख लें , इससे आप झटपट चटनी बनकर उसका मजा ले सकते है। चलिए जानते है हरी चटनी पाउडर कैसे बनाया जाए।
बता दे, चटनी पाउडर एक तरह की सूखी चटनी है। स्वादिष्ट चटनी पाउडर चाहते है तो सभी सामग्री को भून कर बारीक पीस कर रख कर उसका जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल कर सकते है।
हरी चटनी पाउडर सामग्री
सूखा हरा धनिया 1 कप, सूखे पुदीने के पत्ते 1 कप, नमक स्वादानुसार, मूंगफली 1 कप, हरी मिर्च 4, और भुना प्याज का पाउडर 3 चम्मच।
हरी चटनी पाउडर रेसिपी (Hari Chutney Powder)
पहले सूखा हरा धनिया और पुदीना लें और इन्हे हल्का पीस लें, अब ग्राइंडर में मूंगफली के दाने, हरी मिर्च, भुनी प्याज का पाउडर, नमक डालकर दोबारा पीस लें। लेकिन इसका मोटा पाउडर बना लें।
इसके बाद, इसे एक डिब्बे में बंद कर दें और फ्रिज में रख दे, जब भी मन करे इसमें पानी डालकर गाढ़ा पेस्ट बनाकर इस्तेमाल करें। (Image/Pixabay)

