Site icon Buziness Bytes Hindi

Gujarat Chunavi Dangal: भगवा होते हार्दिक के बोल

Gujarat Chunavi Dangal: गुजरात में कांग्रेस पार्टी के कार्यवाहक अध्यक्ष और पाटीदार समुदाय में असर रखने वाले युवा नेता हार्दिक पटेल को जब से कोर्ट ने चुनाव लड़ने की परमिशन दी है तब से वह कांग्रेस के दिल्ली और प्रदेश नेतृत्व पर लगातार हमलावर हैं।  हार्दिक पटेल का एक नया बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने खुद को श्रीराम का भक्त बताते हुए खुद के हिन्दू होने पर गर्व बताया है, साथ ही साथ भाजपा को गुजरात में सर्वशक्तिमान पार्टी बताते हुए कहा कि यह एक हकीकत है और कांग्रेस पार्टी जितनी जल्द इसे स्वीकार कर लेगी उसके लिए उतना ही फायदेमंद होगा, क्योंकि अगर आपको दुश्मन की ताकत का अंदाज़ा होता है तो आप उससे लड़ने के लिए बेहतर रणनीति बना सकते हैं।

Read also: उत्तराखंड में कांग्रेस का प्रचार करेंगे सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, राहुल गांधी

हार्दिक पटेल के नए बयानों से इस बात को और भी बल मिला है कि वह कभी भी कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन पकड़ सकते हैं, हालाँकि हार्दिक पटेल अभी तक खुद को कांग्रेस पार्टी का सिपाही बताते हुए इस बात से इंकार कर रहे हैं. हार्दिक का प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व पर आरोप है कि वह किसी को काम नहीं करने दे रहा है. हार्दिक के मुताबिक उन्होंने अपना पक्ष आलाकमान के सामने रख दिया है और अब फैसला उसे करना है. वहीँ ख़बरों के मुताबिक शीर्ष नेतृत्व ने हार्दिक पटेल से बयानबाज़ी बंद करने को कहा है लेकिन हार्दिक के हमले जारी हैं।

Read also: कन्हैया-जिग्नेश-हार्दिक की तिकड़ी 22 को एक साथ पहुंचेगी बिहार

हार्दिक पटेल की बयानबाज़ी से तो यही लग रहा है कि बात शायद ज़्यादा बिगड़ चुकी है और इंतज़ार सिर्फ इस बात का है कि कांग्रेस पार्टी उन्हें निकालेगी या वह खुद हाथ का साथ छोड़ेंगे, वैसे हार्दिक यही चाहेंगे कि कांग्रेस पार्टी उनसे दमन छुड़ाए तो ज़्यादा अच्छा है ताकि जब वह चुनावी समर में उतरें तो उनके पास कांग्रेस पार्टी को घेरने के लिए ज़्यादा मसाला हो. जहाँ तक गुजरात चुनाव की बात है तो भाजपा और आम आदमी पार्टी जहाँ तैयारियों में व्यस्त हैं  वहीँ कांग्रेस पार्टी में अभी मंत्रणाओं का दौर चल रहा है. पीके का ऊँट किस करवट बैठेगा, सब कुछ इसी पर निर्भर है.

Exit mobile version