Gujarat Chunavi Dangal: चुनाव पर बोले हार्दिक, कांग्रेस खत्म

गुजरात चुनावGujarat Chunavi Dangal: चुनाव पर बोले हार्दिक, कांग्रेस खत्म

Date:

Gujarat chunavi dangal:- गुजरात मे होने वाले विधानसभा चुनाव से पूर्व गुजरात मे हार्दिक की हलचल मची हुई है। हार्दिक ने कांग्रेस को टाटा कहकर उसे चुनाव से ठीक 6 महीने पहले बड़ा झटका दिया है। वही इस समय यह अपने अतरंगे बयानों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं यह आय दिन कांग्रेस को लेकर कटाक्ष करते रहते हैं।  अब इनका एक नया बयान सुर्खियों में है जिंसमे हार्दिक ने कहा है कि इस साल का विधानसभा चुनाव एकतरफा होगा और वह उसमे अहम भूमिका निभाएंगे। इतना ही नहीं उन्होंने अपने बयान में यह भी स्पष्ट कर दिया है कि इस विधानसभा चुनाव में मतदान एकतरफा भाजपा के पक्ष में होगा। 

Also read: गुजरात विधानसभा चुनाव में क्यों सौराष्ट्र को भेदना चाहती भाजपा

बीजेपी में शामिल होने पर क्या बोले हार्दिक:-

बीजेपी में शामिल होने के सवाल पर हार्दिक में उसे विकल्प के तौर पर बताया और कहा ऐसा क्यों नहीं हो सकता मैं भाजपा में जा सकता हूँ। वही भाजपा की ओर से आए प्रस्ताव के संदर्भ में हार्दिक बोले प्रस्ताव कमजोरों को दिया जाता है जो मजबूत होता है वह अपने लिए जगह बना लेता है।

चुनाव पर बोले हार्दिक:- 

हार्दिक पटेल ने आम आदमी पार्टी की तारीफ के पुल बांध दिए और कहा कांग्रेस अब गुजरात मे है ही नहीं। वर्ष 2017 का समय और था जब कांग्रेस ने भाजपा को टक्कर दी और बेहतर विकल्प के रूप में उभरी। लेकिन इस बार गुजरात मे आप ने दस्तक दी है। आप बेहतर प्रदर्शन कर रही है वही गुजरात कांग्रेस की नीतियां अब जग जाहिर हो चुकी है हर कोई इनके मंसूबों से परिचित हैं। मतदान एक तरफा होगा और गुजरात मे कांग्रेस खत्म हो जाएगी इस बार भाजपा ही जनता का विकल्प है और भाजपा की गुजरात विजय में कोई रोडा नहीं बन सकता।

Also Read : Gujarat Chunavi Dangal: जिन्हें गुजरात और गुजरातियों से नफरत वह जनता के लिए बेहतर विकल्प नहीं:- हार्दिक पटेल

बिना नाम लिए राहुल पर बरसे हार्दिक:-

हार्दिक पटेल ने कहा जब भी हमारे देश मे कोई मुद्दा उफनाता है और जनता को कांग्रेस की आवश्यकता होती है कांग्रेस जनता के साथ नहीं खड़ी होती कांग्रेस के बड़े नेता उस समय विदेश की यात्रा का लुफ्त उठा रहे होते हैं। उन्हें सिर्फ अपना हित ओर अपनी चीजे दिखाई देती है। खैर जब वह पार्टी के सदस्यों का दुख नहीं देख सकते तो जनता उनसे क्या उम्मीद लगा सकती है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related