Gujarat chunavi dangal:- गुजरात मे जहां इस साल के अंत मे विधानसभा चुनाव होने को है वही इस बीच कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हार्दिक के इस्तीफे के बाद से उनके भविष्य को लेकर सियासी गलियारों में तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। वही हार्दिक पटेल ने अभी तक इस बात का खुलासा नहीं किया है कि वहां आगामी समय मे किस पार्टी का हिस्सा बनेंगे। हालांकि कांग्रेस से निकलने के बाद हार्दिक लगातार कांग्रेस की आलोचना करते दिख रहे हैं और अभी हाल ही में उन्होंने कहा की वह रास्ता तय कर चुके हैं जल्द ही बड़ा ब्लास्ट कर लोगों को झटका देंगे।
Also read: गुजरात विधानसभा चुनाव में क्यों सौराष्ट्र को भेदना चाहती भाजपा
उन्होंने आगे कहा राजनीति में प्रत्येक व्यक्ति कुछ विशेष मुद्दों पर आगे बढ़ता है। प्रत्येक व्यक्ति राजनीतिक गलियारों में राष्ट्र हित, समाज हित और प्रदेश हित को ध्यान में रखते हुए कदम रखता है और इसी के आधार पर अपने राजनीतिक भविष्य को देखता है। वही अगर मैं अपनी बात करू तो मैंने हमेशा इन्ही आधार पर राजनीति की है मैंने कांग्रेस में रहकर भी जनमत का हित चाहा है जो चीजे मैंने कांग्रेस में रहकर की है वही मैं आगामी समय मे भी जनता के लिए करता रहूंगा।
Also read: जाने हार्दिक पर दर्ज है कौन कौन से मुकदमे और कोर्ट के सामने हार्दिक ने ली थी क्या शपथ
वही जिग्नेश मेवाणी के आऐडियोलॉजी कोम्प्रोमाईज़ करने वाले बयान का जवाब देते हुए हार्दिक पटेल ने कहा पार्टी के अंदर प्रत्येक व्यक्ति की अलग अलग आऐडियोलॉजी होती है। पार्टी का प्रत्येक लीडर अपनी एक विशेष आऐडियोलॉजी पर काम करता है वही अगर बात मेरी आऐडियोलॉजी की है तो उसका उद्देश्य सिर्फ जनमत का हित है और मैंने सदैव इसी पर काम किया है। वही अगर जिग्नेश यह कहना चाहते हैं कि मैंने जनहित करके अपनी आऐडियोलॉजी में परिवर्तन किया है तो हां मैने परिवर्तन किया है।

