नई दिल्ली: हार्दिक पंड्या और नताशा स्टेन्कोविक को लेकर बड़ी खबर आई है. नताशा स्टेन्कोविक ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक पोस्ट लिखी है, जिसमें उन्होंने जानकारी दी है कि घर में नया मेहमान आने वाला है. जी हां, हार्दिक पंड्या और नताशा स्टेन्कोविक माता-पिता बनने वाले हैं. इस तरह नताशा स्टेन्कोविक की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, और इस पर लगातार कमेंट भी आ रहे हैं.
नताशा स्टेन्कोविक ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है, ‘हार्दिक और मेरा अब तक का सफर यादगार रहा है. आने वाले समय में यह और भी बेहतर होगा. अब हम दोनों मिलकर अपनी जिंदगी में एक नए मेहमान का स्वागत करने जा रहे हैं. हम अपनी इस जिंदगी के नए कदम को लेकर बहुत ही उत्साहित हैं और आप सब की दुआओं की दरकार है. ‘

