Site icon Buziness Bytes Hindi

चोट के साथ आईपीएल खेल रहे हैं हार्दिक, दिग्गज खिलाड़ी का खुलासा

siman doul

आईपीएल के लिए चोटिल खिलाडियों का अचानक फिट हो जाना कोई नई बात नहीं है, पैसे की चकाचौंध में कई खिलाड़ी ऐसे खो जाते हैं जो अपने कैरियर को भी दांव पर लगा देते हैं, बात सिर्फ अपने कैरियर की नहीं है, उनकी इन हरकतों से देश की टीम को भी बड़ा नुक्सान होता है। ऐसे खिलाड़ी चोट के साथ आईपीएल में खेलते रहते हैं और जब नेशनल ड्यूटी का नंबर आता है तो बगलें झाँकने लगते हैं। राष्ट्रीय टीम में शामिल खिलाड़ी अचानक नहीं तैयार हो जाते , उनपर इन्वेस्ट करना पड़ता है, सम्बंधित बोर्ड उनपर समय और पैसा खर्च करता, भविष्य के बड़े मुकाबलों के लिए उन्हें लेकर एक खाका तैयार करता है लेकिन ये खिलाडी आईपीएल के मोह में बोर्ड की सारी योजनाओं की धज्जियाँ उड़ाकर रख देते हैं। मशहूर कमेंटेटर साइमन डूल की बातो को अगर मानें तो मुंबई इंडियंस के कप्तान और भारतीय टीम के एक महत्वपूर्ण मेंबर हार्दिक पांड्या चोट के साथ आईपीएल खेल रहे हैं जो भारतीय टीम के लिए काफी घातक साबित हो सकता है क्यों आईपीएल के फ़ौरन बाद टी 20 विश्व कप होने वाला है और हार्दिक उस टीम के एक अहम् मेंबर हो सकते है लेकिन साइमन डूल के दावे में अगर सच्चाई है तो फिर हार्दिक का टी 20 विश्व कप में खेलना मुश्किल हो सकता है.

साइमन डूल ने ये दावा एक प्रोग्राम के दौरान किया और उसके पक्ष में कई बातें भी सामने रखीं जिनपर विशवास किया जा सकता है। साइमन डूल ने दावे के साथ कहा कि हार्दिक पांड्या भले ही इस बात को न मानें लेकिन मैं यकीन के साथ कह सकता हूँ कि उनके साथ कुछ न कुछ गलत है जिसे छुपाया जा रहा है। अपने दावे को मज़बूती देते हुए डूल ने कहा कि पहले मैच में हार्दिक ने तीन ओवर गेंदबाज़ी की, दूसरे मैच में चारों ओवर फेंके, लेकिन तीसरे और चौथे मैच में गेंदबाज़ी ही नहीं की और पांचवें मैच में सिर्फ एक ओवर ही फेंका। डूल ने कहा कि हार्दिक का गेंदबाज़ी न करना इस बात का साफ़ प्रमाण है कि वो चोटिल हैं और गेंदबाज़ी करने में उन्हें दिक्कत है.

सिर्फ हार्दिक ही नहीं, इस आईपीएल में और भी कई खिलाड़ी हैं जो पूरी तरह फिट नहीं हैं, उनमें से एक LSG के कप्तान के एल राहुल भी हैं जिन्होंने शुरूआती मैचों में विकेटकीपिंग से खुद को दूर रखा. उनकी फिटनेस पर हमेशा सवाल उठते रहे हैं, हार्दिक और राहुल दोनों का फिटनेस के मामले में पिछले एक दो साल से ट्रैक रिकॉर्ड एक ही रहा है और मुकाबलों और श्रंखलाओं से बाहर होते रहे हैं.

Exit mobile version