Gujarat chunavi dangal:- गुजरात में इस साल के अंत मे विधानसभा चुनाव होने को है वही अब यहां राम के राम पर राजनीतिक उबाल मचा हुआ है और पक्ष विपक्ष आपस मे भिड़े है। अभी हाल ही में जहां भरत सिंह सोलंकी ने राम मंदिर के शिला पर कुत्ते पेशाब करते थे ऐसा बयान दिया वही भाजपा ने उनके बयान पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रही है। भाजपा नेता के अलावा कांग्रेस से प्रथक हुए हार्दिक पटेल ने कांग्रेस पर प्रहार किया और कांग्रेस से सवाल पूंछा की आखिर कांग्रेस को राम से इतनीं नफरत क्यों है। हार्दिक के इस सवाल पर बिलखी कांग्रेस ने हार्दिक को टीवी का शेर बताते हुए उनपर कटाक्ष किया है।
Read also: Gujarat Chunavi Dangal- हाथ को अलविदा कह कमल से हाथ मिलाने को तैयार हार्दिक पटेल
कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने दावा किया है कि हार्दिक पटेल के पार्टी से जाने बाद पार्टी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। क्योंकि अब वह अपनी विश्वशनीयता खो चुके हैं और वह अब सिर्फ टीवी चैनलों की डिबेट पर चिल्लाने वाले शेर बचे हैं। वर्ष 2017 के चुनाव में पाटीदार आंदोलन का कांग्रेस को लाभ हुआ था लेकिन जबसे हार्दिक पार्टी का हिस्सा बने हैं इनसे पार्टी को नुकसान हुआ है।
वही राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि अब कांग्रेस के लिए भाजपा का सामना करना मुश्किल है। लेकिन हार्दिक के पार्टी छोड़ने के खिलाफ हर कोई है आज हार्दिक उस दौर में हैं जहां वह सभी का विश्वास खो चुके हैं अब उनपर कोई विश्वास नहीं कर रहा है। वही इनके इस्तीफे से कांग्रेस पर जमीनी स्तर पर कोई असर नहीं पड़ेगा। हार्दिक अब ऐसे व्यक्ति बचे हैं जो टीवी पर प्रभावशाली प्रतीत होते हैं लेकिन वास्तविकता उससे भिन्न होती है।
