Site icon Buziness Bytes Hindi

Gujarat Chunavi Dangal – हार्दिक ने कांग्रेस छोड़ने का दिया पुख़्ता इशारा

Gujarat Chunavi Dangal – गुजरात में कांग्रेस पार्टी के लिए पाटीदार समुदाय की नुमाइंदगी करने वाले नेता हार्दिक पटेल ने अपनी व्हाट्सप्प डीपी को बदलकर कांग्रेस पार्टी से दूरी के संकेतों को और साफ़ कर दिया है, हालाँकि उनकी ट्विटर DP में कोई बदलाव नहीं हुआ है। व्हाट्सएप्प पर उनकी नई डीपी में उनके गले में भगवा गमछा नज़र आ रहा है।  गुजरात में इन दिनों कांग्रेस पार्टी के नेता संकेतों के जरिया अपनी बात कह रह हैं, हार्दिक का फोटो डिस्प्ले बदलना भी उसी की एक कड़ी माना जा रहा है।

Read also: राज्यपाल की दोहरी भूमिका नहीं हो सकती : केटीआर

हार्दिक पटेल कांग्रेस पार्टी से नाराज़ हैं, यह अब जगज़ाहिर हो चूका है, उनकी भाषा में भी बदलाव आ चूका है, भाजपा के प्रति इन दिनों उनके हमले भी काफी कम हो गए हैं, बल्कि यूँ कहिये कि अब हार्दिक भाजपा की तारीफ भी करने लगे हैं, उसकी चुनावी रणनीतियों को सराहने लगे हैं। डीपी में बदलाव के बाद सियासी हलकों में अब यह मान लिया गया है कि हार्दिक पटेल ने भाजपा में जाने का मन बना लिया है, हालाँकि हार्दिक ने अपने किसी बयान में अभी तक कांग्रेस पार्टी छोड़ने की बात नहीं कही, लेकिन संकेतों में ही सही इस पाटीदार नेता के भगवा की तरफ झुकाव की झलक सबको मिलने लगी है।

उधर नरेश पटेल ने अभी तक कांग्रेस पार्टी को खुलकर कोई जवाब नहीं दिया है, दिल्ली जाकर भी सोनिया गाँधी से न मिलना कहानी में नया मोड़ पैदा कर रही है। नरेश पटेल ने किसी राजनीतिक पार्टी में जाने न जाने के लिए अब सर्वे की बात कही जो पाटीदारों की कुलदेवी का ट्रस्ट करा रहा है जिसके वह पदाधिकारी भी हैं।

Read also: अब साइबर अपराध की ऑनलाइन रिपोर्ट करें : पंजाब डीजीपी

यह भी अपने आप में एक नई कहानी है कि कोई नेता जिसने अभी तक कोई भी चुनाव नहीं लड़ा वह किसी पार्टी में जाने के लिए सर्वेक्षण कराने की बात कर रहा हो, ऐसा तो शायद भारतीय राजनीती में अभी तक नहीं हुआ। नरेश पटेल ऐसा करके शायद ब्रांड बनने से पहले ही अपनी ब्रांड वैल्यू बनाना चाह रहे हैं। हार्दिक पटेल की उनके साथ तस्वीरें तो बहुत मिलती हैं पर जैसा तस्वीरों में दोनों दिखते हैं वैसे ही दोनों के बीच रिश्ते हैं या नहीं। फिलहाल तो ऐसा लगता नहीं, यह राजनीति है आगे कुछ भी हो सकता है।

Exit mobile version