हरभजन ने विराट पर ली चुटकी

स्पोर्ट्सहरभजन ने विराट पर ली चुटकी

Date:


हरभजन ने विराट पर ली चुटकी

नई दिल्ली।भारतीय कप्तान विराट कोहली ने देश को अपनी कप्तानी में कई बड़ी जीत दिलाई हैं. हालांकि जब बात आईपीएल की आती है तो कोहली उप-कप्तान रोहित शर्मा, पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह की कामयाबी से काफी पीछे दिखते हैं. कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को अब तक एक भी बार खिताब नहीं जीत पाई है. तमाम बड़े स्टार खिलाड़ियों के होने के बावजूद वह अब तक चैंपियन नहीं बन पाए हैं. सोशल मीडिया पर कोहली इसी वजह फिर ट्रोल हो गए हैं और इस बार ऐसा करने वाले फैंस नहीं बल्कि भारतीय स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह हैं.

पीली टी शर्ट में दिख कोहली

दरअसल विराट कोहली ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह पीले रंग की टी -शर्ट पहने दिख रहे हैं वहीं हाथ में पीला जूता भी है जिसका वह फोन की तरह प्रयोग करते दिख रहे हैं. आपको बता दें कि आईपीएल में पीला रंग चेन्नई सुपर किंग्स की पहचान हैं. सीएसके के गेंदबाज हरभजन सिंह ने कोहली का यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘लगता है यह खास तौर पर चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बनाया गया है. ‘ इसके बाद फैंस ने विराट को ट्रोल करना शुरू कर दिया. कछ का कहना था कि वह पीला रंग पहनकर आईपीएल जीतना चाहते हैं. वहीं कुछ ने कहा कि वह बैंगलोर की टीम से परेशान हो गए हैं. आईपीएल में यह दोनों ही टीम सर्दन डर्बी की हैं.

सीएसके सबसे कामयाब आईपीएल टीम
भारत में विराट कोहली और धोनी को बेहद पसंद किया जाता है. धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल की सबसे मजबूत टीमों में शामिल हैं. उसने तीन बार यह खिताब हासिल किया हैं वहीं लगभग हर सीजन में वह फाइनल में पहुंची हैं. वहीं बैंगलोर की टीम अब तक केवल एक बार साल 2016 में फाइनल में पहुंच पाई हैं. हालांकि इस साल उम्मीद जताई जा रही थी कि कई बड़े बदलावों के बाद बैंगलोर की टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी.

कोरोना वायरस के कारण स्थगित होने के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार आईपीएल के आय़ोजन को लेकर स्थिति साफ हो रही है. आईपीएल चेयरमैन ब्रजेश पटेल ने घोषणा की है कि 19 सितंबर से यूएई में आईपीएल का आयोजन किया जाएगा और इस बारे में सभी फ्रेंचाइजी को जानकारी दे दी गई है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...