Hapur : निजी अस्पताल में मासूम सहित महिला की मौत से हड़कंप

मेरठ रीजनHapur : निजी अस्पताल में मासूम सहित महिला की मौत से हड़कंप

Date:


Hapur : निजी अस्पताल में मासूम सहित महिला की मौत से हड़कंप

परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप

अस्पतालकर्मियों ने खदेड़ कर परिजनों को निकाला बाहर, मारपीट

हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में चिकित्सकों की लापरवाही से घंटों दर्द से तड़पने के बाद प्रसूता ने दम तोड़ दिया। गुस्साए परिजनों ने जब डॉक्टरों से जवाब मांगा तो अस्पताल कर्मियों ने उन्हें जबरन बाहर की तरफ खदैड़ दिया। इससे गुस्साए परिजनों आग बबूला हो गए और चिकित्सक के बाहर न आने पर जमकर हंगामा कर तोडफोड़ भी की। कुछ ही घंटों बाद एक अन्य बच्चे की भी मौत हो गई। इससे स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मच गया। विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर चिकित्सकों से जवाब तलब किया। सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने किसी तरह मामले को संभाला। इस संबंध में थाने में तहरीर दी गई है।

जानकारी के अनुसार गांव अल्लीपुर मुगलपुर निवासी ओमपाल सिंह की पत्नी रिंकी गर्भवती थी। बृहस्पतिवार को प्रसव पीड़ा होने पर रिंकी को हापुड़ लाया गया। गर्भवती को कोतवाली के बेबी केयर अस्पताल में भर्ती किया गया था। आरोप है कि यहां करीब दो घंटे तक रिंकी असहनीय दर्द से तड़पती रही। उसकी आवाज बाहर तक भी आ रही थी।

लेकिन वहां स्टॉफ ने परिजनों को अंदर नहीं जाने दिया और गर्भवती की हालत सही होने की बात कहकर परिजनों को रोकते रहे।

परिजनों का आरोप है कि करीब दो घंटे बाद तक भी प्रसव कराने के लिए चिकित्सक नहीं आ सका। ऐसे में रिंकी की हालत बिगड़ गई और जीवन के अंतिम पड़ाव पर पहुंचे चिकित्सक ने आनन फानन में आॅपरेशन कर प्रसव कराया। लेकिन रिंकी की जिंदगी नहीं बच सकी। परिजनों का आरोप है कि रिंकी की मौत प्रसव के दौरान ही हो चुकी थी। ऐसे में उन्हें अस्पताल के डॉक्टरों व कर्मचारियों ने गुमराह किया। हंगामा कर रहे परिजनों को पुलिस ने समझाया। इस मामले में पीड़ित परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी है।

उधर, बक्सर निवासी नदीम के डेढ़ माह के पुत्र आरिफ ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। नदीम ने बताया कि चिकित्सकों ने उससे बच्चे के उपचार में भी लापरवाही बरती है। बच्चे की मौत होने के पश्चात अस्पताल ने बच्चे की हालत ज्यादा खराब होने पर किसी दूसरे अस्पताल में ले जाने की बात कही। मासूम के परिजन उसे एक अस्पताल में लेकर पहुँचे तो वहाँ मौजूद कर्मचारियों ने बच्चे को मृत बताया । केयर हॉस्पिटल की इस बड़ी लापरवाही से मृतको के परिजनों में आक्रोश फैल गया ।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related