वैलेंटाइन- डे को खास बनाने के लिए आप अपने तरीके में बदलाव अवश्य करें। ये रहे आइडियाज
खत लिखकर

आप भी इस वैलेंटाइन- डे पर इसी तरीके को अपनाएं। इसे और भी रोचक बनाने के लिए खत को अपने प्रेमी तक किसी माध्यम से या किसी दोस्त आदि के हाथों उन तक पहुंचाएं।
प्राकृतिक जगह पर जाएं

आप वैलेंटाइन- डे को ओल्ड स्कूल तरीके से मनाने का मन बना ही चुके हैं तब तो आप अपने साथी को किसी ऐसी जगह पर ले जाएं जहां आसपास हरियाली हो, झील हो या कोई पर्वत आदि हो। ऐसी जगह जाकर आप दोनों का मन एकदम खुश हो जाएगा और आप बेहतर ढंग से अपने दिल की बात भी कह सकेंगे।
पुराना गीत सुनाएं

पुराने गीत किसे पसंद नहीं आते हैं इसलिए यदि आपकी आवाज अच्छी है या फिर आपके पार्टनर को आपसे गीत सुनना पसंद है तो कोई पुराना नग्मा गाकर दिल की बात कह डालें।

